Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला टी20 वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    महिला टी20 वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सिर्फ 5 रन के करीबी अंतर से हरा दिया और फिर से वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पांच बार की वर्ल्ड टी20 चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 172 रनों का स्कोर खड़ा किया।  इस टूर्नामेंट में अब तक अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाली तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने आज निराशाजनक प्रदर्शन किया। दाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 41 रन लुटाए। 19वें ओवर तक ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को 160 रनों से आगे नहीं बढ़ने देगी, लेकिन आखिरी ओवर में कंगारुओं ने रेणुका सिंह पर जमकर हमला बोला और 18 रन जड़ दिए जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल हैं। भारतीय टीम को 173 रन के बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए ताबड़तोड़ शुरुआत की जरूरत थी और टीम ने रनों के मामले में शुरुआत जरूर तेज की थी लेकिन चौथे ओवर तक ही तीन

     

     

     

    विकेट भी गंवा दिए. दूसरे, तीसरे और चौथे ओवर के अंदर भारत ने शेफाली वर्मा, स्मृति मांधना और यास्तिका भाटिया के विकेट गंवाए. ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया का फिर वही हाल होगा जो 2020 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था लेकिन यहां से जेमिमा रॉड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐसा नहीं होने दिया. पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में जबरदस्त पारी खेलने वाली जेमिमा (43 रन, 24 गेंद) ने हमलावर अंदाज शुरू किया. वहीं टूर्नामेंट में अभी तक नाकाम रही कप्तान कौर ने भी रंग जमाना शुरू किया. दोनों ने हर ओवर में बाउंड्रियां बटोरनी शुरू कीं और 10वें ओवर तक टीम को 90 रन के पार पहुंचा दिया. टीम इंडिया मजबूती से आगे बढ़ रही थी लेकिन यहीं पर एक गलती भारी पड़ गई. डार्सी ब्राउन की बेहद छोटी गेंद को विकेट के पीछे खेलने की कोशिश में जेमिमा कीपर के हाथों कैच आउट हो गईं. दोनों के बीच 40 गेंदों में 69 रन की साझेदारी हुई.

     

     

     

     

     

    97 रन पर गिरे चौथे विकेट के बाद फिर ऑस्ट्रेलिया के पास वापसी का मौका था और उसे ये मौके मिले भी. 13वें औवर 14वें ओवर में लगातार हरमनप्रीत के दो कैच उछले लेकिन दोनों बार अनुभवी विकेटकीपर एलिसा हीली ने ये आसान मौके गंवा दिए. हरमन (52 रन, 34 गेंद) ने इसके बाद हमला तेज किया और 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया. 15वें ओवर में फिर बाजी पलटी और बदकिस्मती से हरमन रन आउट हो गईं. कुछ ही देर में ऋचा घोष (14) भी बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गईं, जिसने भारत की जीत की उम्मीदों को सबसे बड़ा झटका दिया. आखिरी दो ओवरों में भारत को 20 रनों की जरूरत थी लेकिन दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा की कोशिशें इसके लिए काफी नहीं रहीं और आखिरी गेंद का चौका भी सिर्फ हार का अंतर ही कम कर सका.

     

     

     

     

    ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐश्ली गार्डनर ने भी ताबड़तोड़ बैटिंग की और सिर्फ 18 गेंदों में 31 रन कूटकर टीम को बीच के ओवरों में रफ्तार दी थी. भारतीय फील्डरों ने कैच छोड़ने के अलावा फील्डिंग में कुछ और भी गलतियां कीं और अतिरिक्त रन भी दे दिए. टीम के लिए अनुभवी पेसर शिखा पांडे (2/32) सबसे सफल साबित हुईं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअरका जैन यूनिवर्सिटी: ऑप्टोमेट्री के छात्र एल वी प्रसाद नेत्र संस्थान का किया औद्योगिक विजिट
    Next Article करिश्मा कपूर की ‘ब्राउन’ से OTT पर वापसी, दिखेंगी पुलिस ऑफिसर के रोल में

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.