Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मौसम विभाग ने 7 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मौसम विभाग ने 7 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर चुका है. अगले कुछ दिनों में राज्य के अन्य हिस्सों में पहुंचेगा. इसके साथ मौसम विभाग ने 7 जुलाई तक देश के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग का कहना है कि वेस्ट-नार्थवेस्टवार्ड में लो प्रेशर सिस्टम बनने से कुछ जगहों पर भारी से भारी बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटे में पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भारी बारिश हो सकती है.मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हुई. राष्ट्रीय राजधानी को किसी भी तरह की राहत नहीं मिली जो लगातार गर्मी की तपिश झेल रहा है. हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि ये स्थितियां मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल हैं और अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है.मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है. पिछले 24 घंटे में देश में सामान्य से 11 फीसदी अधिक बारिश हुई है. अगले 24 घंटे में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में लाल रंग में चेतावनी जारी की है.मुंबई मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस बार देर से पहुंचे मानसून ने बरसात के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 2005 के बाद पहली बार मुंबई में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश हुई. आज भी कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा कम्युनिकेशन्स के एमडी और ग्रुप के सीईओ विनोद कुमार ने दिया इस्तीफा
    Next Article एसडीओ ने की मुख्यमंत्री कृषि आशिर्वाद योजना की प्रगति समिक्षा

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.