Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 36 मजदूर ताजिकिस्तान में फंसे, सरकार से लगाई मदद की गुहार, दाने-दाने को हुए मोहताज
    Breaking News Headlines झारखंड

    36 मजदूर ताजिकिस्तान में फंसे, सरकार से लगाई मदद की गुहार, दाने-दाने को हुए मोहताज

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    झारखंड  -:  गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग और धनबाद जिले के रहने वाले 36 प्रवासी मजदूरों ने ताजिकिस्तान से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वतन वापसी की गुहार लगाई है.

    मजदूरों ने रविवार को मदद के लिए भारत सरकार और झारखंड सरकार के नाम त्राहिमाम संदेश भेजा है. सरकार से कहा गया है कि जिस कंपनी में ये मजदूर काम कर रहे थे, उसने चार महीने से वेतन नहीं दिया है. पैसे के अभाव में मजदूर दाने-दाने को मोहताज हैं

     

     

     

     

    यह कोई पहला मौका नहीं है जब दलालों के चक्कर में पड़कर गरीब तबके के लोग विदेशों में फंसे जाते हैं. इससे पहले ताजिकिस्तान में ही 44 मजदूरों के फंसने का मामला सामने आया था.

    मौजूदा मामले में सभी मजदूर पिछले चार महीने पहले बिष्णुगढ के पंचम महतो के माध्यम से ट्रांसमिशन लाइन के लिए काम करने ताजिकिस्तान गए थे. चार महीने से वेतन नहीं मिला है. इस कारण वे खाने के लिए दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं.

     

     

     

     

    श्रमिकों की मदद के लिए की अपील

    प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों की मदद करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में झारखंड में आए दिन कहीं न कहीं से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. लोग रोजी रोटी की तलाश में विदेश जाते हैं, वहां उनको यातनाएं झेलनी पड़ती हैं. ऐसे हालात में मजदूर बड़ी मुश्किल से अपने वतन लौट पाते हैं. सरकार को मजदूरों का पलायन रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की जरूरत है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान कहा- कसाई और आतंकवादी होते हैं बाबा
    Next Article भाजपाइयों के निशाने पर  जमशेदपुर पुलिस

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.