Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाप के विरुद्ध संग्राम के संकल्प के साथ मनाया गया नीलकंठ दिवस
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पाप के विरुद्ध संग्राम के संकल्प के साथ मनाया गया नीलकंठ दिवस

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    पाप के विरुद्ध संग्राम के संकल्प के साथ मनाया गया नीलकंठ दिवस

    आनंद मार्ग ध्यान मंदिर आनंदपुरी हज़ारीबाग में आयोजित त्रिदिवसीय सेमिनार का नीलकंठ दिवस के कार्यक्रम के साथ हुआ समापन

    पांच साल से भी ज्यादा उपवास में रहे थे श्री श्री आनंदमूर्ति जी

    दवा के नाम पर विष दिया गया

    आनंदपुरी कॉलोनी में रविवार 12 फ़रवरी को आनंद मार्ग प्रचारक संघ, हज़ारीबाग भुक्ति के द्वारा नीलकंठ दिवस मनाया गया। तीन घंटे का अष्टाक्षरी महामंत्र “बाबा नाम केवलम” का संकीर्तन किया गया और उसके बाद सेमिनार के विषय पे प्रशिक्षण के साथ नारायण सेवा की गयी।

    हजारीबाग भुक्ति प्रधान जनरल राजेंद्र राणा ने बताया कि यह दिवस आनंद मार्ग के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी को तत्कालीन सरकार ने बाकीपुर सेंट्रल जेल, पटना में किसी साजिश के तहत जहर दिया था, जिसे उन्होंने नीलकंठ की तरह अपने शरीर में जज्ब कर लिया था। श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने प्रशासन के खिलाफ जांच की मांग की, पर प्रशासन ने उनकी मांग को अनदेखा कर दिया और इसके बाद उन्होंने 1 अप्रेल 1973 से 2 अगस्त 1978 तक उपवास रखा। जो कि संसार में एक अलग मिसाल है। उन्होंने इस दिन की बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर नीलकंठ दिवस के रूप में मनाने का संदेश दिया तथा यह बताए विष का जबाब अमृत से दोगे।

     

     

     

     

    न ही सरकार ने विष प्रयोग की जांच करवायी और नहीं बाबा ने अपना उपवास तोडा ।
    5 वर्ष 4 महीने 2 दिन तक उपवास जारी रहा। हत्या मामले से बरी हो बाबा 2 अगस्त 1978 को ससम्मान जेल से रिहा हो गए। 12 फ़रवरी को आनंदमार्गी पुरे विश्व् में नीलकंठ दिवस के रूप में मनाते हैं।

    सेमिनार के तीसरे दिन केंद्रीय प्रशिक्षक आचार्य व्रजगोपालानंद अवधूत जी के द्वारा सेमिनार के विषय शिव की शिक्षा पर प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया की आनंद मार्ग के प्रवर्त्तक श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने नमः शिवाय शांताय नामक पुस्तक में शिव द्वारा बताई गई शिक्षा के बारे में वर्णन किया है जिसमें शिव की शिक्षा – 1 अध्याय में उन्होंने भगवान सदाशिव द्वारा प्रदत्त 12 शिवोक्तियों के ऊपर प्रकाश डाला है।

     

     

     

     

     

    प्रथम शिवोक्ती ‘वर्त्तमानेषु वर्त्तेत’ के ऊपर प्रकाश डालते हुए आचार्य जी ने बताया कि सदाशिव का कहना था कि तुम वर्तमान की भित्ति पर खड़े होओ, अतीत को अपने वर्तमान की संवृद्धि में लगाओ और भविष्य की परिकल्पना इस तरह से करो जिससे मानविक ऐश्वर्य ठोस रूप ग्रहण कर ले। 12वां शिवोक्ति है ‘आत्ममोक्षार्थम जगत हिताय च’ जो कि आनंद मार्ग का उद्देश्य भी है, जिसका भाव है स्वयं की मुक्ति या मोक्ष एवं जगत की सेवा। यही मनुष्य के लिए धर्माचरण है। ऐसे ही 12 शिवोक्तियोंं पर आचार्य जी ने बड़े ही रोचक ढंग से चर्चा की।
    सबने मंत्रमुग्ध होकर विषयों को गहन रूप से श्रवण किया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में हज़ारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा , चतरा इत्यादि भुक्ति के सभी मार्गियों का सराहनीय योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहंसमुख व्यक्तित्व के धनी, ब्रह्मर्षि समाज के पुरोधा नवल किशोर सिंह का निधन, अंतिम यात्रा 5-00बजे उनके निवास स्थान से पार्वती घाट के लिए प्रस्थान करेगा
    Next Article सीरिया में इस्लामिक स्टेट का हमला, 11 लोगों की मौत, कई घायल

    Related Posts

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    June 22, 2026

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.