Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा का परिचालन यथाशीघ्र प्रारंभ होगा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    टाटा से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा का परिचालन यथाशीघ्र प्रारंभ होगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा का परिचालन यथाशीघ्र प्रारंभ होगा

    टाटा से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा का परिचालन यथाशीघ्र प्रारंभ होगा। इस आशय की जानकारी सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद दी। सांसद श्री महतो ने अपने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न मांगों को लेकर रेल मंत्री से मुलाकात की ।
    सांसद श्री महतो ने रेल मंत्री से टाटा से पटना, टाटा से भुनेश्वर एवं टाटा से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा प्रारंभ करने की मांग की थी। रेल मंत्री ने कहा कि वे टाटा से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने को अपनी सहमति प्रदान करते हैं। साथ ही सांसद श्री महतो से कहा कि वे इस आशय की घोषणा कर सकते हैं । रेल मंत्री ने सांसद श्री महतो को यह भी कहा टाटा से पटना के बीच अथवा भुनेश्वर के लिए वंदे भारत ट्रेन से बारे में उनके प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा ।मुलाकात के क्रम में सांसद श्री महतो ने टाटा से बक्सर रेल सेवा प्रारंभ करने के बारे में अब तक हुए प्रगति के बारे में जानना चाहा। इस पर रेल मंत्री ने कहा इस दिशा में काफी कुछ काम किया जा चुका है ।उन्होंने वार्ता के दौरान उपस्थित कार्यकारी निदेशक को तत्काल ही ईसीआर के जीएम से बात कर सारी प्रक्रियाओं को पूरा करने का निर्देश दिया ताकि निकट भविष्य में इस ट्रेन सेवा का शुरुआत किया जा सके ।
    इसके अतिरिक्त सांसद श्री महतो ने टाटा यशवंतपुर एवं टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस के फेरा बढ़ाने के मांग को भी रखा। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत यात्रा के लिए टाटा से पर्याप्त सुविधाएं नहीं है और टाटा एलेप्पी ट्रेन की सेवा को स्थगित करने के बाद वहां यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतः इन दोनों ट्रेन सेवाओं को और बढ़ाने की जरूरत है। रेल मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को समय सारणी की जांच करने को कहा और साथ में इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
    आज वार्ता के क्रम में सांसद श्री महतो ने जुगसलाई क्रॉसिंग पर एक फुट ओवर ब्रिज बनाने की बात भी कही ।उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज बनने के बाद पैदल चलनेवाले लोगों को काफी दूरी तय करना पड़ रहा है। रेल मंत्री ने इस पर अपनी सहमति जताई और दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को इस बाबत निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को भी निर्देश दिया कि वे सांसद के साथ उक्त स्थल का यथाशीघ्र दौरा करें और वहां पर तत्काल फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाए ।
    सांसद श्री महतो ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया है एवं उनके प्रति अपना आभार प्रकट किया है साथ ही उन्होंने कहा की जुगसलाई एवं आसपास के जनता के समस्याओं का समाधान के लिए वे निरंतर सचेष्ट हैं और उनका प्रयास है कि यथाशीघ्र फुटओवर ब्रिज धरातल पर आएगा । सांसद श्री महतो ने कहा वे संसद के वर्तमान सत्र के प्रथम चरण के समापन के उपरांत यथाशीघ्र उक्त स्थल का दौरा करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश मित्तल अपनी पूरी टीम के साथ झारखंड सरकार के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश मित्तल अपनी पूरी टीम के साथ झारखंड सरकार के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की
    Next Article स्कूल के बच्चों के बीच में एक कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम

    Related Posts

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    July 24, 2026

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    July 24, 2026

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.