Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीएड के प्रशिक्षुओं का पाठ योजना एवं ऑब्जरवेशन प्लान समापन उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बीएड के प्रशिक्षुओं का पाठ योजना एवं ऑब्जरवेशन प्लान समापन उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2023Updated:February 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    बेगूसराय: उच्च माध्यमिक विद्यालय पकठौल में वुधवार को एमएम रहमानी बीएड कॉलेज दामोदरपुर के बीएड प्रशिक्षुओं का पाठ योजना एवं ऑब्जरवेशन प्लान समापन उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्णदेव पंडित व मंच संचालन टीम लीडर प्रशिक्षु सृष्टि कुमारी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण शिक्षक बनने की प्रथम कड़ी है। सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ग्रुप लीडर शिवम कुमार,अभिजीत कुमार,गौरव ,दीप रंजन,राहुल,देवांश,प्रीति, काजल,अंशु,शशीलता,पूजा,नेहा,सुरभि,प्रिया, विनीता, आर्या, सुनैना,जुगनू, नूतन ने भी प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा किया।विद्यालय

     

     

     

    परिवार की ओर से प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया।साथ ही प्रशिक्षुओं ने विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित करते हुए कहा कि आप सभी प्रशिक्षु आने वाले समय में राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना बहुमूल्य समय देंगे। आपके द्वारा शिक्षण प्रशिक्षण अभ्यास सत्र के अंतर्गत प्रत्येक गतिविधि मार्गदर्शन के स्रोत होंगे।
    बीएड कॉलेज के व्याख्याता प्रो सह पर्यवेक्षक आनंद कुमार ने कहा कि शिक्षा जीवन पर्यंत चलने वाली एक प्रक्रिया है।कुशल शिक्षक बनने के लिए हमेशा छात्र की तरह आपलोगों को अध्ययनरत रहना होगा। एक सफल शिक्षक बच्चों के सामने आनेवाले कल की चुनौतियों के लिए उसे तैयार करता है ताकि जीवन जगमगाता रहे।जब तक जीवन है, सीखते रहें क्योंकि अनुभव ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।

     

     

     

     

    एक प्रबंधक,मोटिवेटर व सुगमकर्ता के रूप में बच्चों के सर्वांगीण विकास में तभी आप योगदान दे सकते हैं।
    अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय सरपंच प्रमोद चौरसिया ने प्रशिक्षुओं को शिक्षक प्रशिक्षण अवधि के प्रत्येक पल को सहज तरीके से संजोने का संदेश दिए व प्रशिक्षुओं को निरंतर अपने कार्य के प्रति संवेदनशील बने रहने की बात कही। प्रशिक्षु सृष्टि व अंशु कुमारी अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत गाये व उन्होंने कहा कि आज की विदाई समारोह हम सभी को प्रेरित कर रहा है कि यह विदाई कम और स्वागत के लिए यह विद्यालय तत्पर है।विदाई गीत विद्यालय की छात्रा अंशु कुमारी के द्वारा प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका मो मेहबूब सर राहुल सर आदि सहित अन्य प्रशिक्षु व स्कूली बच्चे मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएडिशनल कलेक्टर का रीडर व सहयोगी चपरासी भी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    Next Article दहिया गाँव में बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी कर एक महादलित युवक को किया जख्मी. इलाज के दौरान हुई मौत

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.