Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एडिशनल कलेक्टर का रीडर व सहयोगी चपरासी भी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    एडिशनल कलेक्टर का रीडर व सहयोगी चपरासी भी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    मध्यप्रदेश -:    कटनी में एडिशनल कलेक्टर कोर्ट में आज उस वक्त अफरातफरी मच गई. जब जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने एडिशनल कलेक्टर के रीडर दिनेश कुमार खरे व उसके सहयोगी चपरासी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. रीडर दिनेश कुमार खरे के रिश्वत लेते पकड़े जाने की खबर के बाद कर्मचारियों के बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही.

     

     

     

    इस संबंध में लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि रोहणी प्रसाद पिता स्वर्गीय रामस्वरुप पटेल उम्र 75 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 4 बरही जिला कटनी की पत्नी उमा देवी ने एक एकड़ जमीन खरीदी थी. जिसकी चौहद्दी, नक्शा सुधा एसडीओ न्यायालय के आदेश के विरुद्ध एडिशनल कलेक्टर के यहां अपील की थी. इस प्रकरण का निराकरण करने के लिए रीडर दिनेश कुमार पिता स्वर्गीय भगवती प्रसाद खरे उम्र 59 सहायक ग्रेड 3 रीडर एडिशनल कलेक्टर कटनी ने 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी. पीडि़त रोहणी प्रसाद पटेल ने मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी संजय साहू से की.

     

     

     

     

    इसके बाद आज एडिशनल कलेक्टर की कोर्ट ने रोहणी प्रसाद ने पहुंचकर रीडर दिनेश कुमार खरे को रिश्वत की तो उन्होने चपरासी गणेशन पिल्लई पिता सिल्वर राज उम्र 51 वर्ष को देने के लिए कह दिया. चपरासी गणेशन ने रिश्वत के पांच हजार रुपए लेकर जैसे ही दिनेश कुमार को दिए तभी लोकायुक्त टीम के डीएसपी दिलीप झरवड़े, इंस्पेक्टर स्वप्रिल दास, रेखा प्रजापति सहित टीम के अन्य सदस्यों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. एडिशनल कलेक्टर के रीडर व चपरासी के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की खबर से कार्यालय में हड़कम्प मच गया. देखते ही देखते अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए, जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीपनेक ड्रेस में फेमस एक्ट्रेस नेहा मलिक ने फ्लॉन्ट किया फिगर
    Next Article बीएड के प्रशिक्षुओं का पाठ योजना एवं ऑब्जरवेशन प्लान समापन उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.