Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कृषि उत्पादों के बिक्री हेतु बेहतर बाजार प्रबंधन पर हो फोकस: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    कृषि उत्पादों के बिक्री हेतु बेहतर बाजार प्रबंधन पर हो फोकस: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने एकीकृत ई-मार्केट प्लेटफॉर्म एनसीडीईएक्स ई-मार्केट्स (NCDEX e-Markets Ltd) NeML के अधिकारियों के साथ बैठक की

    NeML राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर झारखंड में कृषि और किसान हित के लिए कार्य करेगी।

    NeML के अधिकारियों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत कार्य योजना तैयार कर संबंधित विभाग को रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश।

    ★ किसानों की आय को बढ़ाना लक्ष्य

    कृषि उत्पादों के बिक्री हेतु बेहतर बाजार प्रबंधन पर हो फोकस: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में एकीकृत ई-मार्केट प्लेटफॉर्म एनसीडीईएक्स ई-मार्केट्स (NCDEX e-Markets Ltd) NeML के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक राज्य में कृषि एवं किसानों के कल्याण हेतु एक बेहतर कार्य योजना बनाए जाने तथा किसानों के आय वृद्धि पर केंद्रित रहा। बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि यहां के किसानों के आय में वृद्धि करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। झारखंड के किसानों द्वारा उत्पादित वस्तुओं का उचित मूल्य उन्हें मिल सके इस निमित्त एक बेहतर बाजार प्रबंधन तैयार करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों द्वारा उत्पादित सब्जियों के ऑनलाइन बिक्री हेतु डिजिटल मार्केटिंग की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि NeML पायलट प्रोजेक्ट के तहत जल्द 4 से 5 जगहों का चयन करे तथा बेहतर कार्य योजना बनाकर संबंधित विभाग को रिपोर्ट समर्पित करे। मुख्यमंत्री ने NeML के अधिकारियों को निर्देशित किया कि

     

    एनईएमएल समय-समय पर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के कर्मियों तथा किसानों को आधुनिक तकनीकों का उपयोग किस प्रकार की जाए, इसका प्रशिक्षण देकर उनका क्षमतावर्द्धन करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वनोपज अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस की खरीद-बिक्री के लिए एनईएमएल सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लि० के

     

    साथ समन्वय बनाकर एक बेहतर बाजार प्रबंधन की सुविधा यहां के किसानों को उपलब्ध कराए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके इस निमित्त राज्य सरकार बाजार मैनेजमेंट पर बल दे रही है।

    इस अवसर पर एनईएमएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री मृगांक परांजपे ने मुख्यमंत्री के समक्ष कार्य योजना से संबंधित एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी रखा। श्री मृगांक परांजपे ने कहा कि एनईएमएल

     

    झारखंड सरकार के साथ साझेदारी कर राज्य के किसानों की आय को बढ़ाने की दिशा में अपनी भूमिका निभाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर राज्य के लाखों किसानों के जीवन स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने निमित्त हमारी संस्था प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

    इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, कृषि सचिव श्री अबू बकर सिद्दीकी, सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लि० के सीईओ श्री संजीव कुमार, सचिव श्री जयप्रकाश शर्मा, एनईएमएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री मृगांक परांजपे, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री यशवंत सिंह, सहायक मैनेजर श्री रितेश कुमार सहित संबंधित विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 7 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया
    Next Article भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यसमिति में बूथ मजबूती पर पार्टी का फोकस, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रांतीय संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुडू ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.