Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड की बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार करने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    झारखण्ड की बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार करने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री का आदेश:- झारखण्ड की बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार करने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई

    मुख्यमंत्री का उपायुक्त सिमडेगा और झारखण्ड पुलिस को निर्देश -यथा शीघ्र बिटिया की सकुशल वापसी सुनिश्चित करें

    मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और हरियाणा सरकार से मामले में संज्ञान लेने का किया आग्रह

    झारखण्ड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम गुरुग्राम के लिए कल होगी रवाना

    रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सिमडेगा निवासी 14 वर्षीय बच्ची के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त सिमडेगा और झारखण्ड पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने, बच्ची को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, बच्ची की सकुशल राज्य वापसी, उसे शिक्षा तथा सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और हरियाणा सरकार से आग्रह किया है कि इस गंभीर मामले को संज्ञान में लें और लड़की को उसके परिवार में वापस लाने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करें। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद उपायुक्त सिमडेगा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम बच्ची को रेस्क्यू करने के लिए कल प्रस्थान करेगी। बच्ची को चिकित्सा, शिक्षा, पुनर्वास एवं योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

    यह है मामला

    मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि सिमडेगा निवासी 14 वर्षीय बच्ची को घर कार्य करने हेतु गुरुग्राम ले जाया गया था। जहां उसके साथ पिछले दिनों अमानवीय यातनाएं दी गई। बच्ची की लाठी डंडे और गर्म चिमटे से पिटाई की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सिमडेगा उपायुक्त और झारखण्ड पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा में बोले PM मोदी’तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं..’
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    June 23, 2026

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    June 23, 2026

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.