Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, मध्य भारत में सामान्य रहेगा मौसम
    Breaking News Headlines

    कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, मध्य भारत में सामान्य रहेगा मौसम

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. देश के पश्चिमी इलाके के कई हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान है, वहीं मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 8 और 10 फरवरी के बीच देश के पश्चिमी हिस्से में छिटपुट से लेकर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

     

    मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से 8 फरवरी से 10 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 फरवरी को इस क्षेत्र में आंधी और बिजली गिरने की भविष्यवाणी भी की गई है. गुरुवार को कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है. मौसम विभाग ने आज 7 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में बिजली और ओलों के साथ ही गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है.

     

    मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने और उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है. इसके बाद धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. अगले 4 से 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव की उम्मीद नहीं है. अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूकंप से तबाह हुए तुर्किए और सीरिया, राहत और बचाव के लिए भारत से रवाना हुई NDRF की टीम
    Next Article ASIA की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- कर्नाटक इनोवेशन की भूमि है

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी

    May 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.