Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुर्की में गाजियांटेप के पास आया भीषण भूकंप, चारों ओर दिखाई दे रहा है तबाही का मंजर
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    तुर्की में गाजियांटेप के पास आया भीषण भूकंप, चारों ओर दिखाई दे रहा है तबाही का मंजर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    तुर्की में आज सोमवार की सुबह आए 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के झटकों से बड़ी तबाही की आशंका जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तुर्की में ये भूकंप गाजियांटेप के पास आया है. तुर्की के साथ ही सीरिया में भी इस भूकंप से तबाही हुई है. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि दक्षिणी तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया है. यूएसजीएस के अनुसार भूकंप जमीन से करीब 24.1 किलोमीटर की गहराई पर आया है. इसका केंद्र तुर्की के गाजियांटेप प्रांत के नूरदागी से 23 किलोमीटर (14.2 मील) पूर्व में स्थित है.

     

     

    यूएसजीएस ने कहा कि मध्य तुर्की में इस भूकंप के आने के बाद तगड़े झटके महसूस किए गए हैं. पहले भूकंप के लगभग 11 मिनट बाद 9.9 किलोमीटर की गहराई में 6.7 तीव्रता का एक और भूकंप आने की खबर है. तुर्की में ये भीषण भूकंप सोमवार 6 फरवरी को सुबह 6.47 बजे गाजियांटेप के करीब आया. इसका असर साइप्रस, तुर्की, ग्रीस, जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, इराक और जॉर्जिया तक महसूस किया गया. सोमवार तड़के आए भूकंप से हुए नुकसान या हताहतों के बारे में जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है. फिर भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो और फोटो से भारी पैमाने

     

     

     

    पर तबाही और जानमाल के नुकसान की आशंका है.जानकारी के अनुसार तुर्की में रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. कई एजेंसियां लोगों को बचानें में जुटी हुई है. बहुत सारी इमारतें जमींदोज़ हो गई हैं. उनके अंदर लोगों के दबे होने की भी आशंका है. इसके अलावा इजरायल, फिलिस्तीन, साइप्रस, लेबनान, इराक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. तुर्की-ईरान सीमा पर इससे पहले भूकंप आया था. जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 आंकी गई थी. सोशल मीडिया पर जिस तरह के वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं वो परेशान करने वाले हैं. लोग यहां-वहां भाग रहे हैं. बड़ी-बड़ी इमारतें जमींदोंज दिख रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तराखंड में भाजपा नेता को घर में घुसकर गोलियों से भूना, मौत के बाद मचा हड़कंप
    Next Article मौत स्वीकार कर सकता हूं, लेकिन बीजेपी में शामिल नहीं हो सकता ; उपेंद्र कुशवाहा

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.