Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियां
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर की सुर्खियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2023No Comments9 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 646 वां जयंती पर आज भारतीय जनता पार्टी, व्यावसायिक प्रकोष्ठ ने समाज के बीच अंगवस्त्र और मिठाई देकर  सम्मानित किया

    काशीडीह हाई स्कूल के के.जी. दिवस समारोह का आयोजन कुड़ी मोहंती सभागार में आयोजित

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पारा मेडिकल स्टूडेंट ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर अस्पताल में इंटर्नशिप सुविधा बहाल किए जाने की मांग की

    जमशेदपुर:कुड़मी को पुनः एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर रविवार को कुड़मी सेना की ओर से कुड़मी न्याय पदयात्रा निकाली गई

     

    शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से कॉपर वायर की चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    गोपाल मैदान में कोल्हान स्तरीय बंग उत्सव का होगा आयोजन

    जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा

    संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 646 वां जयंती पर आज भारतीय जनता पार्टी, व्यावसायिक प्रकोष्ठ ने समाज के बीच अंगवस्त्र और मिठाई देकर  सम्मानित किया

    संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 646 वां जयंती पर आज भारतीय जनता पार्टी, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह के द्वारा आज साकची, बिस्तुपुर और मानगो में रविदास समाज के लोगों के बीच जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मिठाई देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर सम्मान पा कर उनके चेहरे पर मुस्कान खिल उठी । मौके पर नीरज सिंह ने कहा की आज रविदास जी की जयंती पर उनकी वाणी को स्मरण करते हुए समाज के अंतिम लोगों तक पहुंच कर उनके काम और समाज के प्रति उनके भागीदारी को सलाम करता हूं। रविदास जी हमेशा से कर्म प्रधानता के हिमायती रहे हैं और जात पात की दूरी को खत्म करना ही उनके जीवन का उद्देश्य रहा । आज उन्ही के इस सोच को हम सब आगे बढ़ने का काम करने की कोशिश कर रहे हैं। नीरज सिंह ने इनके साथ बैठ कर इनकी समस्याओं को भी सुना और इनके लिए सरकार से अच्छी दुकान बनवाने के लिए अस्वस्थ किया । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी, साकची पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष बागरंगी पांडे, मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, भाजयुमो मानगो मंडल अध्यक्ष सुशील पांडे, महामंत्री दीपक तिवारी, राजेश लोधी समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    काशीडीह हाई स्कूल के के.जी. दिवस समारोह का आयोजन कुड़ी मोहंती सभागार में आयोजित

     

    काशीडीह हाई स्कूल के के.जी. दिवस समारोह का आयोजन कुड़ी मोहंती सभागार में आयोजित हुआ। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री दीपक कामथ टाटा स्टील सपोर्ट सर्विस के सीईओ, जेम फाउंडेशन के एडमिनिस्ट्रेटर श्री ए. एफ. मेडॉन, प्रधानाचार्य श्री फ्रांसिस जोसेफ,उप प्रधानाचार्य श्री राकेश पांडे, संयोजिका श्री श्रीमती रीता मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्रों-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री फ्रांसिस जोसेफ ने अपने प्रोत्साहन भरे शब्द से किया।
    सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से की गई। इसके बाद भारतीय संस्कृति की सत्यता को दर्शाते हुए अनेकता में एकता एवं सैनिकों की जीवनी से संबंधित नाटक प्रस्तुति ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा बच्चों ने कई रोचक नृत्य भी प्रस्तुत किया। समाज के कई महत्वपूर्ण विषयों को दर्शाता हुआ कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जैसे स्वच्छ भारत अभियान, कोरोना जागरूकता, महिला सशक्तिकरण। बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मन मोह लिया।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दीपक कामथ टाटा स्टील सपोर्ट सर्विस के सीईओ ने भी बच्चों की अद्मभुत कार्यक्रम प्रस्तुति की सराहना की एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान वहां मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पारा मेडिकल स्टूडेंट ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर अस्पताल में इंटर्नशिप सुविधा बहाल किए जाने की मांग की

     

    जमशेदपुर एक तरफ झारखंड की अनुबंधित स्वास्थ्य सहियायें बीते एक महीने से नियमितीकरण और मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलित हैं, दूसरी तरफ रविवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पारा मेडिकल स्टूडेंट ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर अस्पताल में इंटर्नशिप सुविधा बहाल किए जाने की मांग की, ताकि भविष्य में नौकरी के दौरान उन्हें इसका लाभ मिल सके. छात्रों ने बताया कि रिम्स के पारा मेडिकल छात्रों को अस्पताल में इंटर्नशिप की सुविधा उपलब्ध है, मगर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों को यह सुविधा नहीं मिल रही है. छात्रों ने बताया कि इंटर्नशिप करने से उन्हें पारिश्रमिक भी मिलेगा और अनुभव प्रमाण पत्र भी, जो उनके लिए सहायक साबित होगा. छात्रों ने बताया कि करीब 90 छात्र- छात्राएं यहां पारा मेडिकल का प्रशिक्षण ले रहे हैं. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें सकारात्मक जवाब दिया है उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही उन्हें अस्पताल में इंटर्नशिप करने की अनुमति मिल जाएगी.
    एमडी इरफान (पारा मेडिकल छात्र)

    जमशेदपुर:कुड़मी को पुनः एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर रविवार को कुड़मी सेना की ओर से कुड़मी न्याय पदयात्रा निकाली गई

     

    जमशेदपुर:कुड़मी को पुनः एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर रविवार को कुड़मी सेना की ओर से कुड़मी न्याय पदयात्रा निकाली गई. यह पदयात्रा साकची आम बागान से निकलकर गोलचक्कर होते हुए जुबिली पार्क में समाप्त हुई. इस संबंध में जानकारी देते हुए कुर्मी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विशाल महतो ने बताया कि कुड़मी समुदाय को एसटी में शामिल करने की 72 साल पुरानी मांग है, बावजूद इसके केंद्र और राज्य सरकार इस मामले पर गंभीर नहीं है. फिलहाल इस पदयात्रा के जरिए समाज के लोगों को जागरूक किया जा रहा है. आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि शहर में जागरूकता अभियान चलाने के बाद यह कार्यक्रम गांव में चलाया जाएगा.

    शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से कॉपर वायर की चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

     

    जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत आंबागान के समीप स्थित निजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से कॉपर वायर की चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा. जिसे जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया. युवक का नाम अर्जुन बताया जा रहा है, जो बागान एरिया का रहने वाला है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन अज्ञात चोरों द्वारा बिल्डिंग में लगने वाले कॉपर वायर की चोरी की जा रही है. इससे पूर्व तीन बार इस तरह की घटना हो चुकी है. आज भी युवक चोरी की नियत से यहां आया था और वायर की चोरी कर रहा था तभी लोगों की नजर उस पर पड़ी. उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया और पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई. वहीं युवक ने खुद को निर्दोष बताया और कहा वह यहां शौच के लिए रुका था तभी लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और हाथ- पैर बांधकर उसे चोर बताने लगे.

    गोपाल मैदान में कोल्हान स्तरीय बंग उत्सव का होगा आयोजन

     

    बंग समाज की एकता और अखंडता को लेकर आगामी 19 मार्च को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में कोल्हान स्तरीय बंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ इस उत्सव में पूरे राज्य के विभिन्न जिलों से बंग समाज के प्रतिनिधि शामिल होकर इस कार्यक्रम को चार चांद लगाएंगे
    इस कार्यक्रम को लेकर पूरे कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों में बंग समाज के कार्यालय का उद्घाटन कर आगामी 19 मार्च के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की जाएगी इसी क्रम में सकची स्थित सरकार बिल्डिंग में कार्यालय का फीता काटकर समाज के लोगों ने उद्घाटन किया, महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है बंग समाज को एक सूत्र में बांधकर बंग समाज की एकता और अखंडता पर जोर देना, इस उत्सव में 19 मार्च को भोपाल मैदान में बड़ी संख्या में पूरे कोल्हान से 1 भाषा भाषी एकत्रित होंगे साथ ही साथ पूरे राज्य के विभिन्न जिलों से बंग समाज के प्रतिनिधि शामिल होकर समाज को किस तरह से आगे बढ़ाना है किस तरह से विकास कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है इस पर बल देंगे कार्यक्रम में विभिन्न तरह के स्टॉल, बंग समाज के व्यंजन, बंग समाज की संस्कृति के साथ साथ झारखंड की संस्कृति को भी एक मंच प्रदान किया जाएगा, कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाज के लोगों ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं जिसकी तैयारी जोर-शोर पर चल रही है पश्चिम बंगाल के गीतकार संगीतकार आकर इस कार्यक्रम को चार चांद लगाने का काम करेंगे सुबह से रात तक बंग भाषा भाषी पूरे परिवार के साथ इस उत्सव में शामिल होकर इस उत्सव का आनंद लेंगे

     

    जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा

    जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है लगातार चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चलते बन रहे हैं जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है ताजा मामला बागबेड़ा थाना अंतर्गत विश्वकर्मा मंदिर के निकट का है जहां चोरों ने देर रात किराने के दुकान पर अपना हाथ साफ कर चलते बने
    गोपाल चनाचूर नाम के किराना दुकान में आज की घटना को मिलाकर तीन बार चोरी की घटना घट चुकी है पिछली घटना में सीसीटीवी कैमरे में चोरों का तस्वीर भी कैद हो चुका था सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई पुनः शनिवार देर रात चोरों ने दुकान पर अपना हाथ साफ करते हुए लगभग 25 से 30 हज़ार के ड्राई फ्रूट्स और गल्ले में रखा हजार रुपए नगद पर हाथ साफ किया इस दौरान उन्होंने दुकान के दरवाजे को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त भी कर दिया, चोरी की घटनाओं से परेशान दुकान मालिक पवन कुमार ने बताया कि कुल मिलाकर 3 बार चोरी की घटना घट चुकी है तीनों बार पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई पर निष्कर्ष शून्य निकला उन्होंने बताया कि आज स्थानीय लोगों ने दुकान में चोरी की घटना की जानकारी दी दुकान पहुंचने पर पाया कि दुकान का दरवाजा टूटा हुआ है दुकान के अंदर एक लोहे का रॉड भी चोर छोड़ कर चले गए हैं साथ ही 25 से 30 हज़ार के ड्राई फ्रूट्स और गल्ले में रखा हजार रुपए नगद पर हाथ साफ किया है इतना ही नहीं उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, उन्होंने कहा इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है
    पवन कुमार पीड़ित दुकानदार

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जिला शाखा जामताड़ा द्वारा आज कुंडहित व नाला में बैठक की गई
    Next Article संवैधानिक अधिकारों से वंचित कुम्हार समाज को संगठित होना आवश्यक :सहिस

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.