Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जांबाज जुबली की लगातार दूसरी जीत, खरकाई नाइटराइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में सुवर्णरेखा सोल्जर को हराया
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जांबाज जुबली की लगातार दूसरी जीत, खरकाई नाइटराइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में सुवर्णरेखा सोल्जर को हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जांबाज जुबली की लगातार दूसरी जीत, खरकाई नाइटराइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में सुवर्णरेखा सोल्जर को हराया

    जमशेदपुर | कीनन स्टेडियम में चल रहे मीडिया कप क्रिकेट में शनिवार को जांबाज़ जुबली ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की । दूसरी ओर सुबह खेले गए मैच में खरकाई नाइटराइडर्स को स्वर्णरेखा सोल्जर को चार विकेट से हरा दिया।

    पहले मैच में सुबह स्वर्णरेखा सोल्जर के कप्तान अमजद खान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। सुवर्णरेखा सोल्जर की टीम 15 ओवर में 4 विकेट पर 127 रनों का स्कोर खड़ा किया। सुवर्णरेखा की ओर से अमजद ने 5 चौके की मदद से 22 गेंदों पर 33 रन बनाए। विकास ने 18 गेंदों पर 12 रन बनाए। अखिलेश ने 17 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली। जिसमें एक चौका शामिल है। रोहित सिंह ने धुआंधार बैटिंग की और एक चौका और दो छक्के की मदद से 20 रन बनाए। खरकाई नाइटराइडर्स की ओर से नवीन, अभिषेक और देवाशीष ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया।

    जवाबी पारी खेलते हुए खरकाई नाइटराइडर्स ने 14.4 ओवर में छह विकेट पर 130 रन बनाकर मैच जीत लिया। खरकई नाइटराइडर्स की ओर से चाणक्य ने दो चौके और तीन छक्के की मदद से 32 गेंदो पर 50 रन बनाए। कुणाल ने 22 गेंदो पर 19 रन बनाए। जिसमें तीन चौके शामिल हैं। अभिषेक ने दो चौके की मदद से 14 गेंदो पर 17 रन, देवाशीष ने दो चौके की मदद से 12 गेंदो पर 15 रन बनाए। चाणक्य को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया।

    जांबाज जुबली ने 10 विकेट से जीत दर्ज की
    कीनन स्टेडियम में खेले गए एक अन्य मुकाबले में जांबाज जुबली ने डेयरिंग दोमुहानी को 10 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए डेयरिंग दोमुहानी ने 15 ओवर में 9 विकेट पर 108 रन बनाए। दोमुहानी की ओर से अभिषेक ने 17 गेंदों पर चार चौके की मदद से 20 रन जोड़े। जितेंद्र ने 21 गेंदों पर 26 रन बनाए। जिसमें एक चौका शामिल है। मिथुन ने एक चौका और एक छक्का की मदद से 12 गेंदों पर 11 रन जोड़े। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका। लक्ष्य पीछा करते हुए जांबाज जुबली ने आनंद कुमार की धुआंधार पारी की बदौलत मैच 10 विकेट से जीत लिया। जयप्रकाश राय ने 30 गेंदो पर 19 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। दूसरे छोर से प्लेयर आफ द मैच आनंद कुमार ने 60 गेंदों पर 15 चौके की मदद से 80 रन बनाए। आनंद कुमार को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:एमटीएमएच में कैनकेयर के सदस्यों द्वारा आज 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस मनाया गया
    Next Article जल्द हो जुगसलाई फाटक फुट ओवर ब्रिज का निर्माण अन्यथा आजसू करेगी जोरदार आंदोलन :कन्हैया सिंह

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.