Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले जोगिन्दर शर्मा ने क्रिकेट के सभी फार्मेट से लिया संन्यास
    Breaking News Headlines

    भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले जोगिन्दर शर्मा ने क्रिकेट के सभी फार्मेट से लिया संन्यास

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अंबालाः साल 2007 में वर्ल्ड कप जीतने वाली T-20 क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा ने आज क्रिकेट के सभी फार्मेट से सन्यास का ऐलान कर दिया है. जोगिंदर शर्मा इन दिनों अंबाला में DSP के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं. उन्होंने सन्यास की घोषणा करते हुए उनके सफर में सहयोग करने वाले लोगों का धन्यवाद किया है. हरियाणा के रोहतक के रहने वाले जोगिंदर का इंटरनेशनल करियर बहुत छोटा रहा. लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने भारत के लिए 4 वनडे, और 4 T-20 मैच खेले. साल 2004 में उन्होंने एकदिवसीय मैच से डेब्यू किया था. अपने सारे टी-20 मुकाबले उन्होंने विश्व कप के दौरान खेले थे. उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला साल 2007 में वनडे मैच के रूप में खेला था.

     

    वर्तमान में जोगिंदर हरियाणा पुलिस में DSP पद पर तैनात हैं. उन्होंने BCCI सचिव जय शाह को चिट्ठी भेज कर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की और अपनी चिट्ठी ट्विटर पर शेयर की है. उन्होंने ट्विटर पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. आप सभी के प्यार, और समर्थन के लिए धन्यवाद’. जोगिंदर शर्मा ने क्रिकेट एसोसिएशन, चेन्नई सुपरकिंग्स, और हरियाणा सरकार का भी शुक्रिया अदा किया है.

    भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 24 सितंबर 2007 एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर याद किया जाएगा. जब टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वदी पाकिस्तान से था. महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली भारतीय टीम टी-20 विश्व कप के पहले संस्करण की चैंपियन बनने की ओर बढ़ रही थी.

     

    मैच के आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे. कप्तान एमएस धोनी ने अनुभवहीन गेंदबाज जोगिंदर शर्मा पर भरोसा जताते हुए गेंद थमा दी. मिस्बाह उल हक़ क्रिज पर मौजूद थे. उनकी गेंदबाजी अब तक काफी साधारण सी रही थी. खैर, जोगिंदर ने पहली गेंद वाइड फेंक दी. फिर वाइड के बदले जो पहली गेंद फेंकी गई उस पर मिस्बाह रन नहीं बना सके. इसके बाद जोगिंदर की दूसरी गेंद पर मिस्बाह ने छक्का जड़ पाकिस्तान की उम्मीदों को जगा दिया. भारतीय फैंस निराश हो गए थे. लेकिन, किसे पता था कि अगले ही पल अनिश्चिताओं का खेल कहे जाने वाले क्रिकेट में एक न्यू चैप्टर लिखा जाएगा.

     

    जोगिंदर शर्मा ने ओवर के चौथी गेंद फेंकी. मिस्बाह ने स्कूप शॉट खेलते हुए फाइन-लेग की ओर गेंद को मार दिया. एक पल के लिए सभी की सांसें अटक सी गई कि कहीं छक्का ना हो जाए, लेकिन श्रीसंत ने गेंद को लपक लिया और भारत ने 5 रनों से मैच जीतते हुए टी-20 वर्ल्ड कप जीत ली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article साटिन पैंटसूट में किम कार्दशियन का स्टाइलिश लुक

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    June 24, 2026

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    June 24, 2026

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.