Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आर्थिक तंगी से जूझ कर किया आत्महत्या
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आर्थिक तंगी से जूझ कर किया आत्महत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मऊभंडार ओपी क्षेत्र अंतर्गत बी-ब्लॉक निवासी जयप्रकाश दास (26) ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जयप्रकाश परिवार का इकलौता लड़का था। उसने आत्महत्या क्यों किया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। चर्चा है की जयप्रकाश आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। आर्थिक तंगी के कारण वह कुछ समय से तनाव में भी था। बताया जाता है की बीती रात जयप्रकाश भोजन कर अपने कमरे में सोने चला गया था, जबकि बगल

     

     

     

    कमरे में उसकी मां शांतिप्रिया दास सो रही थी। वही, जयप्रकाश की पत्नी ऋतु दास अपने मायके गई हुई थी। देर रात जयप्रकाश दास ने पत्नी की ओढ़नी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। सोमवार की अहले सुबह जयप्रकाश दास की मां मॉर्निंग वॉक करने के लिए जब उठी तो देखा की बेटा के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। उन्होंने कमरे के अंदर देखा तो पाया कि बेटे ने फांसी का फंदा लगा लिया है। उन्होंने तत्काल आस-पास के लोगों को जानकारी दी तथा बेटे की बॉडी को फंदे से उतारकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने जयप्रकाश दास को मृत

     

     

     

    घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मृतक की मां पूरी तरह बदहवास हो गई है। वह बार-बार यही कह कर रो रही है की उनका जीवन पूरी तरह खत्म हो गया। वह अब किसके सहारे जिंदगी गुजारेगी। वही पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी भी मायके से मऊभंडार पहुंची। पति का शव देख पत्नी फफक-फफक कर रोने लगी। घटना की सूचना पाकर मऊभंडार पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

     

     

     

     

    मालूम हो की जयप्रकाश दास के पिता भागवत दास आईसीसी कंपनी में कार्यरत थे। उनकी मौत सालभर पूर्व कोरोना महामारी की चपेट में आने से हो गई थी। वही करीब दो साल पूर्व जयप्रकाश की शादी ऋतु दास के साथ हुई थी। घर में जयप्रकाश, उसकी मां और पत्नी ही रहती थी। बड़ी बहन की शादी काफी पहले हो चुकी है। भागवत दास की मौत के सदमे से परिवार अभी उबरा भी नहीं था की जवान बेटे की मौत से परिवार सदमा में आ गया है। कोई कुछ समझ ही नहीं पा रहा की उसने आत्महत्या क्यों की। वही, मृतक के दोस्तों की मानें तो जयप्रकाश पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। संभवतः तंगी से परेशान होकर ही उसने अपनी जान दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जमशेदपुर वासियों को दी सौगात, जुगसलाई ओवरब्रिज का किया उद्घाटन
    Next Article सुशील अग्रवाल और सचिव टिकी मुखी  के अध्यक्षता में हुई टूर्नामेंट को लेकर बैठक

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.