Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Hockey World Cup : टीम इंडिया की आखिरी मुकाबले में शानदार जीत, जापान को 8-0 से हराया
    Breaking News Headlines खेल

    Hockey World Cup : टीम इंडिया की आखिरी मुकाबले में शानदार जीत, जापान को 8-0 से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्‍ली. ओडिशा में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्‍ड कप के मुकाबले में भारत की टीम ने जापान को मात दी. भारत ने औपचारिक क्‍लाफिकेशन मैच में जापान को 8-0 से हराया. न्यूजीलैंड के हाथों क्रॉसओवर मैच में हारने के बाद क्वार्टर फाइनल की दौड़ से भारत पहले ही बाहर हो गया था. भारत ने तीसरे और चौथे क्वार्टर में चार-चार गोल किये. भारत को अब नौवें से 12वें स्थान के मैच में दक्षिण अफ्रीका से खेलना है. हरमनप्रीत ने 46वें और 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे जिससे उनका आत्मविश्वास बढेगा . इस मैच से पहले भारत को मिले 26 पेनल्टी कॉर्नर में अधिकांश उन्होंने ही लिये लेकिन सफलता का प्रतिशत बहुत कम रहा.

     

     

    भारत के लिये 23 वर्ष के अभिषेक ने भी 36वें और 44वें मिनट में मैदानी गोल दागे . उनके अलावा मनदीप सिंह (33वां), विवेक सागर प्रसाद ( 40वां), मनप्रीत सिंह (59वां) और सुखजीत सिंह (60वां) ने गोल दागे. पहले हॉफ में कोई टीम गोल नहीं कर सकी . भारत ने तीसरे क्वार्टर में चार और चौथे क्वार्टर में भी चार गोल किये. बिरसा मुंडा स्टेडियम पर इस मैच को देखने के लिये पूरी तादाद में दर्शक मौजूद थे. भारत ने पहले क्वार्टर में जमकर हमले बोले और 12वें मिनट में उसे लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन हरमनप्रीत गोल नहीं कर सके . जापान को भी दूसरे क्वार्टर में मिले दोनों पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए. हॉफटाइम तक भारत ने विरोधी गोल पर 16 हमले बोले जबकि जापानी टीम नौ बाद ही हमले कर पाई लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर पाई .

     

     

    तीसरे क्वार्टर के तीन मिनट के भीतर ही भारत ने पेनल्टी कॉर्नर वैरिएशन पर पहला गोल दागा . अमित रोहिदास के पुश पर मनदीप ने टूर्नामेंट में अपना पहला गोल किया . तीन मिनट बाद अभिषेक ने भारत की बढत दुगुनी कर दी. भारत के लिये तीसरा गोल छठे पेनल्टी कॉर्नर पर हुआ . प्रसाद ने विश्व कप में अपना पहला गोल दागा . तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में अभिषेक ने एक और गोल किया .हरमनप्रीत ने चौथे क्वार्टर के पहले ही मिनट में गोल किया . इसके बाद मनप्रीत और सुखजीत ने आखिरी मिनट में गोल दागे .अन्य मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने मलेशिया को 6 . 3 से हराया जबकि वेल्स ने फ्रांस को 2 . 1 से मात दी . वेल्स का सामना अर्जेंटीना से होगा जिसने चिली को 8 . 0 से हराया था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article लीक हुई सन्नी देओल की फिल्म गदर-2 की कहानी, बॉर्डर पर दिखेगी जंग

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.