Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हम सौभाग्यशाली, जोधपुर को मिला जी-20 की मेजबानी का अवसर : शेखावत
    Headlines

    हम सौभाग्यशाली, जोधपुर को मिला जी-20 की मेजबानी का अवसर : शेखावत

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaJanuary 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जोधपुर । जी-20 समूह के भारत में हो रहे आयोजन की कड़ी में 2-4 फरवरी को जोधपुर में बैठक होगी। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि जोधपुर को भी इसकी मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने शहरवासियों से इस बैठक में आने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत-सत्कार के लिए तैयार रहने की अपील की है।

    शनिवार को मीडिया से अनौपाचिक बातचीत में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि अब तक अमूमन ऐसा होता था कि अंतरराष्ट्रीय मंचों के सदस्यों की बैठक देश की राजधानी और कुछ बड़े शहरों तक सीमित होती थी। चूंकि, इस बार जी-20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इन बैठकों को भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित करने का निर्णय किया है। सालभर में 200 से ज्यादा बैठकें होंगी, जो देशभर के 80 शहरों में होंगी।

    शेखावत ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि जोधपुर को भी इसकी मेजबानी का अवसर मिला है। जोधपुर में आने वाले अतिथियों का शहर के सभी लोग स्वागत करेंगे और शहर की उन्नत, समृद्ध आतिथेय परम्परा से अतिथियों को परिचित कराएंगे। हम सब मिलकर शहर की सफाई व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

    मुझे भी कई विशेषण दिए गए
    शेखावत ने गत दिनों मुख्यमंत्री द़्वारा कही गई एक टिप्पणी कि कांग्रेस में एक बड़ा कोरोना आ गया, पर कुछ कहने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि कोरोना के अलावा निकम्मा, धोखेबाज सहित कई विशेषण मुझे पर भी मिल चुके।

    शेखावत ने ली अधिकारियों की बैठक
    केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने जी-20 की बैठक को लेकर जोधपुर सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मारवाड़ की परम्परा और अपणायत के साथ सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले देशों से आने वाले मेहमानों का स्वागत-अभिनंदन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जोधपुर की आवभगत और मेहमानवजी के सभी कायल हैं। ‘पधारो म्हारे देश’ का कॉन्सेप्ट जोधपुर से पूरे देश-दुनिया में गया है। उन्होंने सम्मेलन के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संबंधित तैयारियों और गतिविधियां जैसे हेरिटेज वॉक, योगा सेशन आदि पर चर्चा की। बैठक में केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव रूपेश कुमार ठाकुर, निदेशक राहुल भगत, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article गणतंत्र दिवस परेड 2023 के दौरान 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 6 विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की कुल तेईस झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.