Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में मिजिल्स रुबेला संक्रमण के रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों का आहूत समीक्षा बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में मिजिल्स रुबेला संक्रमण के रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों का आहूत समीक्षा बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 20, 2023Updated:January 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में मिजिल्स रुबेला संक्रमण के रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों का आहूत समीक्षा बैठक संपन्न

    समन्वय के साथ डोर टू डोर सर्वे एवं टीकाकरण का कार्य

    ∆ *दिसंबर 2023 तक मिजल्स रुबेला का निर्मूमन का रखा गया है लक्ष्य*

    आज दिनांक 20.01.2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मिजिल्स रुबेला संक्रमण के रोकथाम हेतु रूटीन इम्यूनाइजेशन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि संक्रामक बीमारियों में खसरा एक गंभीर और घातक बीमारी है जो बच्चों की मौत का कारण भी बनती है। ऐसे में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर उनकी सुरक्षा की जा सकती और इसका प्रभावी तरीका टीकाकरण है। दिसंबर 2023 तक मिजल्स रुबेला का निर्मूमन का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जिले में सभी स्वास्थ्य ब्लॉकों यथा जामताड़ा, कुंडहित, नाला एवं नारायणपुर में मिजिल्स रुबेला आउटब्रेक के बारे में जानकारी ली, जिसमे बताया गया कि जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी चारों स्वास्थ्य ब्लॉक में वर्ष 2022 में मिजिल्स के 129 लैब कन्फर्म्ड केस सामने आए जबकि रुबेला के कुल 4 लैब कन्फर्म केस सामने आए हैं।

    वहीं उपायुक्त द्वारा इस संबंध में जिन गांव में मिजिल्स रुबेला संक्रमण के मामले सामने आए उसकी जानकारी ली एवं निर्देश देते हुए कहा कि उक्त सभी गांवों में एमआर 1 (9 माह से 5 वर्ष तक) एवं 2 (16 माह से 5 वर्ष तक) के टीकाकरण से वंचित बच्चों को टीकाकरण करवाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    बैठक के दौरान उन्होंने छूटे हुए बच्चों का पता लगाने हेतु डोर टू डोर हेड काउंटर सर्वे एवं टीका से वंचित बच्चों का ड्यू लिस्ट के बारे में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ ही उन्होंने माइक्रो प्लान के साथ सर्वे करने, ड्रॉप आउट बच्चे का टीकाकरण सुनिश्चित करने सहित बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि सभी बच्चों का टीकाकरण जल्द से जल्द करवाएं। उन्होंने कहा कि निष्ठापूर्वक कार्य करें, शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लक्ष्य मिला है उसे हर हाल में प्राप्त करना है।

    इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक कुमार राम, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र, एसएमओ WHO डॉ अमित तिवारी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सविता कुमारी, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अजीत कुमार दुबे,DRCHO डॉ मंजुला मुर्मू, पर्यवेक्षिका सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला पोषण टास्क फोर्स की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के कुष्ठ आश्रमों में आयोजित किए जा रहे विशेष शिविर, आधार, पेंशन, स्वास्थ्य जांच आदि का दिया जा रहा लाभ

    Related Posts

    सुधा डेयरी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में धारा 163 लागू, छह थाना क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन और हथियार लेकर घूमने पर रोक

    July 1, 2026

    पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के एसएसपी-एसपी हटाए गए, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुधा डेयरी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

    जमशेदपुर में धारा 163 लागू, छह थाना क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन और हथियार लेकर घूमने पर रोक

    पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के एसएसपी-एसपी हटाए गए, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    एसएसपी को हटाकर मुख्यमंत्री ने कड़ा संदेश दे दिया है : कुलबिंदर

    देर से जागी व्यवस्था: जमशेदपुर कानून-व्यवस्था की बहाली और जनता का भरोसा

    वेनेजुएला भूकम्प: प्राकृतिक आपदाएं और भारत की तैयारी

    ठाणे में युवती से मदद के बहाने ASI पर छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने किया तबादला

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहरा रहा है खुद को?

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहराया जा रहा है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में?

    कल्पक्कम में भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र: ऊर्जा क्रांति का नया अध्याय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.