Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 613 लोग सूडान से भारत एयरलिफ्ट, अब तक 1100 रेस्क्यू, हालात बिगड़े
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    613 लोग सूडान से भारत एयरलिफ्ट, अब तक 1100 रेस्क्यू, हालात बिगड़े

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सूडान में छिड़े सिविल वॉर के बीच ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों को निकालने का सिलसिला जारी है. दूसरे दिन देर रात 367 नागरिकों का पहला बैच सऊदी अरब के जेद्दाह से नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा. इसके अलावा दूसरे बैच में 246 भारतीय जेद्दाह से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं. एयरपोर्ट पर लोगों ने भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए.

     

     

    आज विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने मिशन कावेरी पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमारा मकसद जल्द से जल्द अपने लोगों को सेफ जगह भेजकर भारत लाना है. सूडान में हालत बेहद खराब, हम हर भारतीय को वहां से बाहर निकालेंगे. अभी तक सूडान से 1100 भारतीयों को समुद्री व हवाई रास्ते सऊदी अरब लाया जा चुका है. इनमें से 367 भारतीय देर रात जेद्दाह से नई दिल्ली पहुंचे. अन्य सभी लोग अभी जेद्दाह में हैं. इन सभी को जल्द भारत लाया जाएगा. सूडान में सिविल वॉर के पहले तक भारतीयों की संख्या 4000 से ज्यादा थी. सूडान में बिगड़े हालात के बीच वहां पर अभी भी 3500 भारतीय व 1000 इंडियन ऑरिजिन यानी भारतीय मूल के लोग फंसे हुए हैं. उन्हें वहां से निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है.

     

     

    घरों को बमों से उड़ते देखा-
    दिल्ली एयरपोर्ट पर सूडान से आईं युवती ने बताया कि हमें नहीं पता था कि हम में से कौन जिंदा रहेगा. हमने घरों को बमों से उड़ते देखा. ऑफिस के साथियों को बंदूक की नोक पर बंधे देखा. हम अपने साथ पैसे भी नहीं लाए क्योंकि वहां की सेना हमें लूटकर मार सकती थी.

     

     

     

    अब तक 459 लोग मारे जा चुके हैं-
    सूडान में तख्तापलट के लिए सेना व पैरामिलिट्री फोर्स के बीच 15 अप्रैल को लड़ाई शुरू हुई थी. वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन के अनुसार लड़ाई में अब तक 459 लोगों व सैनिकों की मौत हो चुकी है. 4072 लोग घायल हुए हैं. सूडान में 72 घंटे का सीजफायर 27 अप्रैल रात 12 बजे तक है. इस दौरान यहां से अन्य देशों को अपने नागरिकों को निकालने का समय है. हालांकि संघर्ष विराम के बाद भी राजधानी खार्तूम समेत देश के अन्य हिस्सों में झड़पें जारी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री की कर्नाटक में 50 लाख से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा, कहा लोगों का दिल जीत लिया तो बूथ भी जीत लोगे
    Next Article आप नेता मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, 12 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.