राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा l
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहनपुर निवासी मोती राणा को ब्लॉक मोड़ के समीप से 2700पीस लौटरी टिकट के साथ बहरागोड़ा थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किय कर जेल भेज दिया है l उसके विरुद्ध कांड संख्या44/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।शनिवार को न्यायालय में अग्रतर करवाई के लिए भेज दिया गया।
स्थानीय पुलिस द्वारा की गई करवाई को लेकर चर्चा है कि पुलिस के हाथ छोटी मछली लगी है।क्योंकि संपूर्ण कोल्हान में लॉटरी का सरगना प्रमुख माननीय व्यक्ति है,जो कि चायवासा निवासी है।थानेदार तो दूर की बात जिले के कप्तान के लिए भी हाथ लगाना आसान नहीं होगा।अपेक्षा की जा सकती है कि जमशेदपुर पुलिस इस अवैध धंधे पर अंकुश लगाएगी।

