Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 2002 के प्रावधान के अनुरूप जनता द्वारा केवल कागज से बने झंडों का हीं प्रयोग किया जाय
    Breaking News झारखंड

    2002 के प्रावधान के अनुरूप जनता द्वारा केवल कागज से बने झंडों का हीं प्रयोग किया जाय

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    ■ उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि भारतीय झंडा संहिता, 2002 तथा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में अंतर्विष्ट उपबंधों के कड़ाई से अनुपालन हेतु अवर सचिव, भारत सरकार द्वारा निदेशित किया गया है कि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल-कूद के अवसरों पर भारतीय झंडा संहिता, 2002 के प्रावधान के अनुरूप जनता द्वारा केवल कागज से बने झंडों का हीं प्रयोग किया जाय एवं समारोह के पूरा होने के पश्चात ऐसे कागज के झंडों को न तो विकृत किया जाय न हीं जमीन पर फेंका जाय। बल्कि ऐसे झंडो का निपटान उनकी मर्यादा के अनुरूप एकांत में किया जाय।
    ज्ञातव्य है कि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल-कूद के अवसरों पर लोगों के द्वारा कागज के झंडों के स्थान पर प्लास्टिक के झंडो का प्रयोग किया जा रहा है, जो कि सही नहीं है। प्लास्टिक से बने ये झंडे कागज के झंडों के समान जैविक रूप से अपघट्य (बाॅयोडिग्रेडेबल) नहीं होते हैं, जिस वजह से ये लंबे समय तक नष्ट नहीं होते हैं और प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय झंडों का सम्मानपूर्वक उचित निपटान सुनिश्चित करना भी एक व्यावहारिक समस्या है। एतदर्थ राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में आमजनों के द्वारा सिर्फ कागज से निर्मित झंडों का हीं प्रयोग किया जाय, ताकि भारतीय झंडा संहिता, 2002 का सही तरीके से अनुपालन हो सके।
    इसके अलावा उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय के द्वारा कहा गया कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश का गौरव है एवं देश के लोगों की आशाओं एवं आकंक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है एवं यह हम सभी के लिए सम्मानीय है। हम सभी में राष्ट्रीय ध्वज के लिए एक सार्वभौमिक लगाव, आदर एवं वफादारी होती है। फिर भी राष्ट्रीय झंडे के संप्रदर्शन पर लागू होने वाले कानूनों, अभ्यास तथा परम्पराओं के संबंध में लोगों को समुचित जानकारी होनी आवश्यक है, ताकि वे इसका कड़ाई से अनुपालन कर सके। साथ हीं उनके द्वारा सभी जिलावासियों से अपील की गयी कि वे उपर्युक्त वर्णित तथ्यों को ध्यान में रखते हुए भारतीय झंडा संहिता, 2002 के प्रावधान के अनुरूप राष्ट्रीय पर्व/त्यौहार एवं विभिन्न राष्ट्रीय महत्व के सांस्कृतिक कार्यक्रमों/खेल-कूद के अवसरों पर सिर्फ कागज से बने झंडों का हीं प्रयोग करंे और दूसरांे को भी इस बारे में जानकारी दें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रसाद योजना के तहत चल रहे कार्यों को ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें पूर्णःउपायुक्त
    Next Article सोलर युक्त जलमिनार के स्वच्छ पानी से लोगो की बुझेगी प्यास

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.