ईद पर्व मुस्लिम समुदायों का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है।यह पर्व काफी खुशी का पर्व होता है।पर इस वर्ष ईद पर्व में उस तरह की खुशी नजर नहीं आ सकेगी। जिस तरह से बरसों से लोग ईद में खुशी मनाते आ रहे थे। इस वर्ष का ईद का नजारा अलग किस्म का होने वाला है।आपको बता दें ईद पर्व के दौरान एक दूसरे से लोग गले मिलते हैं।हाथ मिलाते हैं। मिठी सेवई खाते हैं।इस तरह से नफरत की भावना को खत्म करते हैं। पर इस समय कोविड-19 कोरोना महामारी पूरी दुनिया में दहशत फैला कर रख दिया है।लोग अपनी जान को बचाने के लिए इस वर्ष लोग सभी अपने-अपने घर में ईद की नमाज अदा करेंगे। एक दूसरे से हाथ भी नहीं मिलाएंगे। इस प्रकार यह 20 वीं सदी का ऐतिहासिक ईद होने जा रहा है।