Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 15 वर्षीय तनिष्का ने जीता मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    15 वर्षीय तनिष्का ने जीता मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    15 वर्षीय तनिष्का ने जीता मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब
    मुंबई: जयपुर में आयोजित देश की सबसे बड़ी किशोर सौंदर्य प्रतियोगिता मिस टीन दीवा 2024 का आयोजन किया गया. देश के इस सबसे बड़े सौंदर्य प्रतियोगिता में पटना की 15 वर्षीय तनिष्का शर्मा ने मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब जीत कर विश्वभर में बिहार का नाम रौशन किया है. तनिष्का का जन्म, पालन पोषण सब पटना में हुआ है और अब देश की सबसे बड़ी फैशन डिजाइनर बनना चाहती है. इस सफलता से उत्साहित तनिष्का कहती है, इस पेजेंट में भाग लेने की वजह खुद को शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर बेहतर बनाने की कोशिश थी.

     

     

    लॉकडाउन के दौरान मेरा वजन 86 किलो हो गया था, इसे कम करने में लगभग सात महीने का वक्त लगा 21 किलो वजन घटाने के बाद एहसास हुआ कि देश में हर दूसरी लड़की इस समस्या से पीड़ित है. उनके अंदर आत्मविश्वास दिलाने के लिए मैंने इस पेजेंट में भाग लिया,मेहनत कर जीत हासिल की है. अभी मैं इंटरनेशनल मिस टीन अर्थ दीवा की तैयारी कर रही हूं और उस टाइटल को जीत कर फैशन उद्योग में बिहार के लिए बहुत कुछ करूंगी.

     

     

    जीत से पहले तनिष्का को ओपनिंग डांस,स्वीमवियर राउंड, ईवनिंग गाउन राउंड के साथ ही टाइटल राउंड से गुजरना पड़ा. जिसमें देश भर से कई कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया. काटें की टक्कर के बीच तनिष्का को विजेता चुना गया और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया. पटना की रहने वाली 15 वर्षीय तनिष्का के पिता डॉ विकास शर्मा पशु चिकित्सक हैं और मां नीतू शर्मा इंजीनियर. तनिष्का ने अपनी पढ़ाई संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से की है और अब एक बड़ी फैशन डिजाइनर बनना चाहती है.

     

     

    तनिष्का शर्मा अगले साल मिस टीन अर्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. तनिष्का शर्मा की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है और काफी प्रेरणादायक है क्योंकि उन्होंने मिस टीन दिवा की तैयारी के लिए 21 किलो वजन कम किया था . उन्होंने बताया कि वह अभी से डॉक्टरों और विशेषज्ञों के कड़े मार्गदर्शन में हैं. मिस टीन अर्थ हर लड़की का सपना है क्योंकि मैं हमेशा पर्यावरण के मुद्दों पर काम करती रही हूं और एक पर्यावरणविद् होने के नाते मेरा सपना मिस टीन अर्थ का खिताब जीतना है. मिस टीन अर्थ का खिताब जीत बड़े मंच से बड़े संख्या में लोगो को पर्यावरण के लिए जागरूक कर पाऊंगी.

     

    तनिष्का ने राष्ट्रीय निदेशक निखिल आनंद को आभार जताया है और कहा है मेरे सहित पूरे देश को यह मंच मुहैया कराने के लिए धन्यवाद. तनिष्का की पेजेंट मेंटर रितिका रामत्री थी जिन्होंने समय-समय पर उनका मार्गदर्शन किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज्ञानवापी पर फैसला देने वाले जज को मिली जान से मारने की धमकी
    Next Article पंजाब :तीन नेताओं के भाजपा में शामिल होते ही मिली Y श्रेणी सुरक्षा

    Related Posts

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    July 21, 2026

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल, आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर अस्पताल गेट जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.