Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेड क्रॉस डे के पूरक शिविर में 107 यूनिट रक्तदान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    रेड क्रॉस डे के पूरक शिविर में 107 यूनिट रक्तदान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रेड क्रॉस डे के पूरक शिविर में 107 यूनिट रक्तदान
    जमशेदपुर :  भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस का पूरक रक्तदान शिविर आज स्व. लखी प्रसाद सरावगी एवं उनके पुत्र स्व. शशि सरावगी की स्मृति में रेड क्रॉस के पेट्रन व समाजसेवी श्री रवि सरावगी के संयोजन में रेड क्रॉस भवन, साकची में आयोजित किया गया।

     

     

    रक्तदान शिविर का उद्घाटन आयकर विभाग के उपायुक्त अजय चक्रवर्ती, लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर पूर्व जिलापाल विवेक चौधरी (322ए), रेड क्रॉस के पेट्रन व शिविर संयोजक रवि सरावगी, पेट्रन अरुप घोष, समाजसेवी पूरबी घोष, कैनेलाईट के निदेशक अमलेश झा एवं रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर श्री अजय चक्रवर्ती ने रेड क्रॉस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यों से जरूरतमंद लोगों को मदद मिलती है, उन्होने रेड क्रॉस के अन्य कार्यों को भी सराहा। कार्यक्रम में अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढाया। आज विश्व रेड क्रॉस दिवस का पूरक रक्तदान शिविर था, जिस कारण वैसे रक्तदाता जो 8 मई को रक्तदान नहीं कर पाये थे, उन्होने रक्तदान किया और कुल 107 यूनिट रक्तदान हुआ। आज फर्स्ट टाईम डोनर के रूप में चार रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिसमें सबसे कम उम्र के आदर्श जयसवाल जो कि रेड क्रॉस के पेट्रन विनोद अग्रवाल के पुत्र है,

     

     

    उन्होने रक्तदान किया और उन्हें डोनर ऑफ द डे के सम्मान से रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आज रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जमशेदपुर ब्लड बैंक टीम ने डॉ. निर्जला झा के देखरेख में रक्तदाताओं से रक्तदान प्राप्त किया। रेड क्रॉस के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को रक्तदान करने में मदद की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिले के चयनित 3 उत्कृष्ट विद्यालयों यथा जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय……..
    Next Article मनसे प्रमुख राज ठाकरे बिना शर्त मांगी माफी -अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने 2007 में दर्ज कराई थी मुकदमा

    Related Posts

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    June 14, 2026

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    June 13, 2026

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    घातक खतरा: सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री का खुलेआम प्रसार

    गृहिणी राष्ट्रनिर्माता होकर भी क्यों है हिंसा की शिकार?

    अडिग विश्वास का स्तंभ: मेरे पिता की शक्ति

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.