Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 1 जुलाई तक मनरेगा कर्मियों का सरकार सफल वार्ता नहीं करती है तो 2 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए होंगे विवश:संघ
    Breaking News झारखंड

    1 जुलाई तक मनरेगा कर्मियों का सरकार सफल वार्ता नहीं करती है तो 2 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए होंगे विवश:संघ

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाला (जामताड़ा): झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी संघ के आह्वान पर आज नाला प्रखंड मुख्यालय के समीप मनरेगा कर्मियों ने अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी संघ के प्रखंड अध्यक्ष तपस मंडल ने किया ।इस दौरान उन्होंने बताया कि 22 जून से 28 जून तक सरकार के मनमाने रवैए का विरोध प्रदर्शन किया गया ।वहीं आज से अर्थात 29 से लेकर 1 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे कर्मी 5 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं ।उन्होंने बताया कि स्थायीकरण अर्थात समान कार्य समान वेतन ,टारगेट देना बंद करें ,बिना कारण बर्खास्तगी बंद करें सहित अन्य मांगे शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके पूर्व 22 से 28 जून तक काला बिल्ला लगाकर हम लोगों ने कार्य किया और सरकार का विरोध प्रदर्शन किया ।उन्होंने यह भी कहा कि चतरा जिले में 14 मनरेगा

    कर्मी को बर्खास्त किया गया है जिसे पुनः बहाल करने की भी मांग हम लोगों ने की है। सरकार जो हम लोगों के विरोध में अभियान चला रहा है उसके विरोध में हम लोग निरंतर विरोध प्रदर्शन करेंगे ।उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार द्वारा हमारी मांगों को लेकर 1 जुलाई तक सफल वार्ता नहीं होती है तो 2 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए हम लोग भी विवश होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा कर्मी अपने सभी कार्यों को कर्तव्य निष्ठा एवं समर्पण भाव से करने के बावजूद सरकार द्वारा हम लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है जो कि बर्दाश्त से बाहर है। ऐसे निरंकुश शासन का हम लोग विरोध करते रहेंगे। आज के इस संकेतिक हड़ताल के दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रदीप टोप्पो, लेखा सहायक गौतम रूंस कनीय अभियंता रामरतन मुर्मू ,निशांत मरांडी, रोजगार सेवक नारायण बाद्यकर, स्वाधीन घोष, मनोज कुमार मंडल, अरुण गण, सोमनाथ मंडल , जितेंद्र कुमार मंडल ,शिवधन सोरेन,निर्मल कोल सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबच्चों को सरकारी मदद पहुंचाएं एवं स्कूल में नामांकन कराएं:हेमन्त सोरेन
    Next Article नारायणपुर के मनरेगाकर्मियों ने तीन दिनों की सांकेतिक हड़ताल को लेकर सीओ को सौपा ज्ञापन

    Related Posts

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    August 11, 2026

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    August 11, 2026

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.