राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। प्रखंड के प्रसिद्ध मुक्तेश्वरधाम हरिणा मेला के पांचवा दिन शुक्रवार को भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। गुरुवार को क्षेत्र की पार्षद सविता सरदार हरिणा मंदिर पहुंची एवं भोलेनाथ का पूजा अर्चना क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि की कामना की। चौथे दिन
मेला का मुख्य आकर्षण टोरटोरा झूला, बिजली झूला,
मौत का कुंआ, ड्रैगन ट्रेन,ब्रेक डांस, बच्चों का प्रिय मिकी माउस झूला,नौका झूला,उंची कूद सहित अन्य मनोरंजन के साधन में लोगों की भीड़ जुटी। इस वर्ष स्थानीय शिव सागर तालाब का सौंदर्यीकरण होने से तालाब का सुंदर दृश्य देखने के लिए भी लोगों का हूजूम जुटा। मुक्तेश्वरधाम हरिणा मंदिर परिसर का पर्यटक स्थल के रूप हो रहे विकास से चार चांद लगा है। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का दर्शन व पूजन कर रहे हैं। मुक्तेश्वरधाम मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपांकर सीट ने कहा कि भक्तों के मांग पर अब मेला 21 जून तक चलेगा। मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सुरक्षा का मुकम्मल व्यवस्था किया गया है।

