Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हठधर्मिता छोड़ मनरेगाकर्मियों की माँगें पूर्ण करे राज्य सरकार : भाजपा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    हठधर्मिता छोड़ मनरेगाकर्मियों की माँगें पूर्ण करे राज्य सरकार : भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हठधर्मिता छोड़ मनरेगाकर्मियों की माँगें पूर्ण करे राज्य सरकार : भाजपा

    स्थाईकरण और समान काम समान वेतन के चुनावी वायदों को भूली सरकार : कुणाल षाड़ंगी

    कामगारों और मज़दूरों को समान काम के लिए समान वेतन और स्थाईकरण जैसे सब्जबाग दिखाकर सत्तारूढ़ हुई झारखंड मुक्ति मोर्चा नित गठबंधन की सरकार अब मज़दूरों की समस्याओं से बेपरवाह हैं। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। लगभग 5500 मनरेगा कर्मियों के जारी हड़ताल को लेकर भाजपा ने सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। मंगलवार शाम को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि झामुमो के मज़दूर हितैषी भाषण महज़ चुनावी जुमला था। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर मनरेगा कर्मी हड़ताल पर हैं। वहीं चुनावी वायदों को अमलीजामा पहनाने की जगह जेएमएम की सरकार मुकर रही है। कहा कि मनरेगा कर्मियों की जगह सरकार दूसरे अनुबंधकर्मियों से काम लेना चाह रही है, इससे लाखों मनरेगा कर्मियों पर बेरोजगारी की संकट खड़ी होगी। रविवार तक जहाँ लगभग सात लाख मज़दूरों को रोजगार मिल रही थी, वहीं अब यह संख्या घटकर लगभग 3.5 लाख तक सिमट गई है। भाजपा प्रवक्त कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि सरकार की मानसिकता और कार्यसंस्कृति इस बात का प्रमाण है कि स्थाईकरण और समान कार्य, समान वेतन के वायदे महज़ चुनावी जुमले थें।

    भाजपा ने कहा कि लाखों की संख्या में प्रवासी मज़दूर वापस आये हैं। उनके लिए जल संचयन, खेल मैदान का विकास, ग्रामीण जलापूर्ति योजनाएं, आवास योजना, भूमि विकास और बिरसा हरित ग्राम जैसी महत्वपूर्ण और महत्वकांक्षी योजनाओं पर ग्रहण लगता नज़र आ रहा है। भाजपा ने मनरेगाकर्मियों के हड़ताल पर चिंता ज़ाहिर करते हुए उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त किया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सरकार अविलंब मनरेगा कर्मियों की माँगों पर विचार करें अन्यथा हड़ताल के कारण लंबित योजनाएं बुरी तरह से प्रभावित होंगी। भाजपा ने माँग किया कि राज्य सरकार हठधर्मिता छोड़कर संवेदनशीलता के साथ मनरेगा कर्मियों के पक्ष में न्यायसंगत पहल करें ताकि लंबित योजनाओं से प्रवासी मज़दूरों सहित मनरेगा कर्मियों को भी रोजगार मुहैया हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीतारामडेरा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ चार युवतियां और दो युवक सहित 6 गिरफ्तार संचालक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा
    Next Article परसुडीह में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से लाखों के मोबाइल और सामानों की चोरी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला संदेह के आधार पर एक को पकड़कर हो रही पूछताछ

    Related Posts

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    May 13, 2025

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    May 13, 2025

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    May 12, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग ने मनाई रविन्द्र नाथ ठाकुर की जयंती

    टाटा स्टील फाउंडेशन ने युवाओं की सफलता को दी नई उड़ान

    झारखण्ड गैर सरकारी विद्यालय संघ फैसले को चुनौती देने के लिए पुनः उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करेगा

    नवल टाटा हॉकी अकादमी में समर कैंप के दूसरे संस्करण का हुआ उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.