Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्नातकोत्तर नामांकन में स्थानीय छात्रों की अनदेखी एवं पीजी रिजल्ट के त्रुटि सुधार हेतु एबीवीपी ने फूंका पुतला
    Uncategorized

    स्नातकोत्तर नामांकन में स्थानीय छात्रों की अनदेखी एवं पीजी रिजल्ट के त्रुटि सुधार हेतु एबीवीपी ने फूंका पुतला

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा जी डी कॉलेज परिसर में आक्रोश मार्च निकालकर मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक आनंद मोहन मिश्रा का पुतला फूंका l एबीवीपी के कार्यकर्ता काफी आक्रोशित मुद्रा में नपुंसक प्राचार्य मुर्दाबाद , छात्रों की शैक्षणिक हत्या बंद करो इत्यादि नारे के साथ पूरे परिसर में घूम घूम कर आक्रोश प्रकट किया एवं प्राचार्य कक्ष के समीप पुतला दहन किया l प्राचार्य के नहीं रहने पर उनके खाली कुर्सी को ज्ञापन सौंपा l मौके पर एबीवीपी के जिला संयोजक सोनू सरकार एवं नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि स्नातकोत्तर के तीन लिस्ट में नामांकन विश्वविद्यालय की चयन सूची के आधार पर हुआ , जिसमें 70% से अधिक छात्र छात्रा बेगूसराय जिले से बाहर के हैं l वह कभी भी वर्ग करने नहीं आते हैं जिस कारण महाविद्यालय वीरान लगता है l बेगूसराय के छात्र छात्राओं के साथ यह व्यवहार विद्यार्थी परिषद बर्दाश्त नहीं करेगी l मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन को बेगूसराय के स्थानीय छात्र-छात्राओं का नामांकन जीडी कॉलेज में लेना पड़ेगा अन्यथा किसी भी परिस्थिति में नामांकन चलने नहीं दिया जाएगा एवं कॉलेज प्रशासन को बंधक बनाने का कार्य हम लोग करेंगे l प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अविगत कुमार एवं दिव्यम कुमार ने कहा कि जिस तरीके से पीजी अंतिम सेमेस्टर कॉमर्स के छात्र छात्राओं को पेंडिंग में डालकर मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना छात्र विरोधी चेहरा उजागर किया है इससे साफ जाहिर होता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन के अंतर्कलह में छात्र छात्राओं को मोहरा बनाया गया है l विश्वविद्यालय प्रशासन अभिलंब त्रुटि सुधार करें अन्यथा हम हजारों छात्र छात्राओं के साथ मिथिला विश्वविद्यालय का चक्का जाम करेंगे एवं जरूरत पड़े तो हम भूख हड़ताल भी करेंगे l जिला एस एफ डी प्रमुख अंशु कुमार एवं नगर सह मंत्री शांतनु कुमार ने कहा कि आज पूरा विश्व विद्यालय प्रशासन भ्रष्टाचार के आगोश में भरा हुआ है l विद्यार्थी परिषद लगातार यह मांग कर रही है कि छात्र हितों को देखते हुए निर्णय लिया जाए किंतु छोटे से लेकर बड़े पदाधिकारी सभी अपने जेब भरने के चक्कर में लगे हुए हैं जिसका विद्यार्थी परिषद कड़े शब्दों में प्रतिकार करती है l नगर सह मंत्री राहुल कुमार एवं नगर कोषाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि जी डी कॉलेज के प्राचार्य को छात्र हितों से कोई लेना देना नहीं है l वह ठेकेदारी का कार्य रुचि के साथ करते हैं किंतु छात्र हितों के मुद्दे पर वे विश्वविद्यालय प्रशासन की चमचागिरी करते हैं जिसका विद्यार्थी परिषद प्रतिकार करती है एवं यह चेतावनी देती है कि यदि आपको महाविद्यालय चलाना है तो आपको छात्र हितों में निर्णय लेना पड़ेगा l नगर सह मंत्री आकाश कुमार एवं कॉलेज सोशल मीडिया प्रभारी प्रह्लाद कुमार ने कहा कि जी डी कॉलेज में नियमित वर्ग चले इसके लिए विद्यार्थी परिषद लगातार अभियान चला रही है किंतु इस अभियान में महाविद्यालय प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन बाधा बन रही है l यदि नामांकन का कार्य स्थानीय छात्रों को प्राथमिकता नहीं मिलेगी तो वर्ग चलाना कठिन हो जाएगा l मौके पर राहुल कुमार, सुनील कुमार,सत्यम कुमार ,अंकित कुमार ,कुंदन कुमार ,सौरभ ,रोहित, गोलू ,नीतीश ,अमन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पिछड़े व वंचित लोगों के मसीहा थे बीपी सिंह :रणधीर वर्मा

    Related Posts

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    July 25, 2026

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    July 25, 2026

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.