Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीपीआई (एम) का शाखा सम्मेलन संपन्न
    Uncategorized

    सीपीआई (एम) का शाखा सम्मेलन संपन्न

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link


    रतन कुमार की रिपोर्ट
    खुटौना (मधुबनी)। सीपीआई (एम) की माधोपुर पंचायत का शाखा सम्मेलन सोमवार को वहां के मिड्ल स्कूल परिसर में संपन्न हुआ। पार्टी के अंचल मंत्री अरविंद गुरमैता ने पार्टी का झंडा फहराकर सम्मेलन की कार्यवाही का शुभारंभ किया। सम्मेलन देर रात तक चला। विचार-विमर्श के बाद पंचायत एवं अंचल के वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता राम सागर कुंअर को माधोपुर का शाखा सचिव चुना गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला कमिटि सदस्य उमेश घोष ने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की और कहा कि इस सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुका है। लाभप्रद सरकारी कंपनियों को औने-पौने दाम में अपने चहेते उद्योगपतियों हाथ बेचा जा रहा है। नफरत फैलाकर यह सरकार अपने राजनीतिक स्वार्थों को पूरा कर रही है। अंचल मंत्री अरविंद गुरमैता ने नीतीश सरकार को निकम्मी बताया और कहा कि यह न तो घोषित एम एस पी पर किसानों से धान खरीद सकी और न ही रबी के पीक मौसम में उन्हें डीएपी और यूरिया मुहैया करा सकी। अंचल मंत्री ने वर्ष 2022 का अंचल सम्मेलन 9 फरवरी को खुटौना में ही आयोजित किए जाने की जानकारी दी। शशि शेखर सल्हैता, अनिल कुमार यादव, पंच लाल गुप्ता, बहुरी कामत, वीरेन्द्र कुमार यादव एवं सोती सदाय सहित अन्य नेताओं ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व आईपीएस अफसर के घर आयकर का छापा, बेसमेंट में मिले 600 से अधिक लॉकर, अब तक करोड़ों रुपये बरामद
    Next Article इंटर की परीक्षा देने जा रही छात्रा का पिकअप की ठोकर से हुई मौत

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.