Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंटर की परीक्षा देने जा रही छात्रा का पिकअप की ठोकर से हुई मौत
    Uncategorized

    इंटर की परीक्षा देने जा रही छात्रा का पिकअप की ठोकर से हुई मौत

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    परिवार में छाई शोक की लहर

    संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
    वीरपुर बेगूसराय।

    मंगलवार को इंटर की परीक्षा देने जा रही भवानंदपुर पंचायत के शिवनगर सरैया निवासी 18 वर्षीया करीना कुमारी की जान एक अनियंत्रित पिकअप ने ले ली। छात्रा राम कुमार साह की पुत्री थी। यह सड़क हादसा दोपहर करीब एक बजे बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ पर फुलकारी चौक के पास हुआ। छात्रा की मौत से आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया।जिससे सड़क पर घंटों आवाजाही बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्रा अपने पिता के साथ बाइक से बेगूसराय जा रही थी। तभी फुलकारी चौक के पास पीछे से आ रही अनियन्त्रित पिकअप ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठी छात्रा रोड पर सिर के बल ही गिर गई। सिर में तेज चोट लगने से छात्रा तुरन्त बेहोश हो गई। उसके पिता राम कुमार भी सड़क पर गिर गए और जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने पिकअप को रोककर छात्रा को इलाज के लिए बेगूसराय भेजा। पर अस्पताल पहुंचने पर चिक्तिसको ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। बाद में छात्रा के शव को दुर्घटना स्थल पर रखकर लोगों ने रोड जाम कर दिया। इससे बेगूसराय -वीरपुर-संजात पथ पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इधर शव को फुलकारी पहुंचाने के बाद चालक मौका देखकर पिकअप छोड़ कर फरार हो गया। इधर रोड जाम कर रहे लोग छात्रा के परिजनों को मुआवजा राशि देने व वरीय अधिकारियों को घटना स्थल पर आने की मांग कर रहे थे।सड़क हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार तुरन्त मौके पर पहुंच गए। बीडीओ अरुण कुमार निराला,सीओ ललिता कुमारी,प्रखंड प्रमुख मीना देवी,उप प्रमुख सुबोध पासवान,भवानंदपुर के मुखिया दीपक कुमार,डीहपर पंचायत के मुखिया राजीव कुमार,पर्रा के पंसस नवीन कुमार,पूर्व पंसस अजय कुमार झा,जिला परिषद प्रतिनिधि व भाजपा नेता रौशन चौरसिया आदि कई नेता भी फुलकारी चौक पहुंच कर लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। अधिकारियों ने कहा कि प्रकिया पूरी होने के बाद छात्रा के परिजन को 5 लाख रुपए की सरकारी मदद मिलेगी। तब लोगों ने जाम समाप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।मृतक एम आर जे डी कॉलेज बेगूसराय के इंटर की छात्रा थी जिसकी फाइनल एग्जाम जे के हाई स्कूल बेगूसराय में देने के लिए जा रही थी।तभी जिंदगी कि अन्तिम इम्तहान दे डाली,मृतक चार बहने में तीसरे नंबर पर थी।वहीं मृतक के परिजनों में घटना की जानकारी मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई,मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीपीआई (एम) का शाखा सम्मेलन संपन्न
    Next Article ताड़ी के उत्पादन एवं बिक्री से संबंधित परिवार का किया जाएगा सर्वेक्षण

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.