Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा में श्रीराम मंदिर निर्माण के दूसरे वर्षगांठ पर होगा छह दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन, सूर्य मंदिर कमेटी एक लाख लोगों को घर जाकर करेगी आमंत्रित
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड धर्म बिहार

    सिदगोड़ा में श्रीराम मंदिर निर्माण के दूसरे वर्षगांठ पर होगा छह दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन, सूर्य मंदिर कमेटी एक लाख लोगों को घर जाकर करेगी आमंत्रित

    News DeskBy News DeskFebruary 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सिदगोड़ा में श्रीराम मंदिर निर्माण के दूसरे वर्षगांठ पर होगा छह दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन, सूर्य मंदिर कमेटी एक लाख लोगों को घर जाकर करेगी आमंत्रित
    ■ देवभूमि हरिद्वार से पधार रहे व्यास परम् पूज्य साध्वी डॉ विश्वेश्वरी देवी जी के मुखारबिंद से होगा 23 से 28 फरवरी तक श्रीराम कथा का वाचन।
    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में राम मंदिर निर्माण के दूसरे वर्षगांठ पर छह दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का दिव्य आयोजन होगा। मंगलवार को सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए बैठक में आयोजन की भव्यता एवं सफलता को लेकर रूपरेखा बनाई गई। बैठक में सूर्य मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्यरूप से उपस्थित थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि अयोध्या धाम में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के तर्ज पर वर्ष 2020 में कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास के मार्गदर्शन में राम मंदिर निर्माण विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। गत वर्ष मंदिर में श्रीराम दरबार की पूरे विधि-विधान और प्राण-प्रतिष्ठा के साथ स्थापना की गई। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण कोई धार्मिक आयोजन नही किये गए। इस वर्ष कमेटी ने संगीतमय छह दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन सुनिश्चित किया है। जिसमें भक्तजनों को आगामी 23 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक हरिद्वार से पधार रहे कथा व्यास परम् पूज्य साध्वी डॉ विश्वेश्वरी देवी जी के मुखारबिंद से मनोरम झांकियों के साथ श्रीराम कथा के रसपान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। 23 फरवरी को संध्याकाल में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटी के कार्यकर्ता पूरे शहर में एक लाख आमंत्रण पत्र के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित करेंगे। जमशेदपुर के किसी भी कोने में कोई घर ना छुटे, इस ध्येय के साथ कार्यकर्ता जनभागीदारी सुनिश्चित करेंगे। बताया कि सूर्य मंदिर कमिटी ने वर्ष 2002 से ही निरंतर धार्मिक आयोजन के साथ लोगों में आध्यात्मिक भावना को बल दिया है। श्रीराम मंदिर निर्माण शहर के आस्थावान भक्तों के सहयोग और अटूट आस्था से सम्पन्न हुआ। आगामी आयोजन भी सभी के भागीदारी और सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बैठक के दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों ने आयोजन के संदर्भ में कई आवश्यक सुझाव भी दिए। वहीं, बैठक के दौरान महिला सदस्यों को विशेष दायित्व दिया गया जिसमें उन्हें जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजन को लेकर आमंत्रित करने पर जरूरी दिशा-निर्देश दिये गए। सूर्य मंदिर कमेटी ने श्रीराम कथा को लेकर भव्य स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। कमेटी ने शहर के सभी धर्मप्रेमियों से आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।
    बैठक के दौरान गुँजन यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, मान्तु बनर्जी, अखिलेश चौधरी, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, खेमलाल चौधरी, दीपक झा, संतोष ठाकुर, अमरजीत सिंह राजा, सुरेश शर्मा, रूबी झा, ज्योति अधिकारी, नीलू झा, बिमला साहू, मधु तांती, सीमा जायसवाल समेत अन्य उपस्थित थे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ अजय ने कराया 2 लाख 15 हजार का टीएमएच बिल माफ
    Next Article गोपाल मैदान पर चल रहे मीडिया कप क्रिकेट में मंगलवार को खेले गए मैच में रोहित सिंह तूफानी बल्लेबाजी आकर्षण का केंद्र

    Related Posts

    रंभा कॉलेज में आयोजित किया गया गुरू सम्मान समारोह

    May 13, 2025

    युवाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की

    May 13, 2025

    झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति ने परिसदन में पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रंभा कॉलेज में आयोजित किया गया गुरू सम्मान समारोह

    युवाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की

    झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति ने परिसदन में पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    यू.सी.आई.एल के सीएसआर मद से सदर अस्पताल को मिले 5 एंबुलेंस, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.