समाजिक, राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए पूर्वी विधानसभा के भाजपाईयों ने बनाई रणनीति
● 30 अप्रैल तक सभी बूथों पर चलेगा प्रथम चरण का जनसंपर्क अभियान
भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में बहुमत के आंकड़ें को बढ़ाने के साथ ही प्रत्येक बूथ पर बढ़त हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसको लेकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक सोमवार को बारीडीह में संयोजक संजीव सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महानगर भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बैठक में शिरकत करते हुए ज़रूरी निर्देश दिया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सामाजिक, राजनीतिक समीकरणों को साधने के निमित्त ज़रूरी रणनीति बनाये और कार्यकार्ताओं को निदेशित किया। कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्ग की हितैषी है। सबका साथ, सबका विकास के नारे को बुलंद करते हुए सरकार ने अंत्योदय पर बल दिया है। बैठक में मठ-मंदिरों, गुरुद्वारों, गिरजाघर, मस्ज़िद समेत सभी धार्मिक गुरुओं और प्रमुखों को जोड़ने के साथ ही जातिगत समीकरणों को लेकर भी विमर्श किया गया। वहीं महिला मोर्चा को घरों की महिलाओं से संपर्क करने तथा युवा मोर्चा को मिलेनियम वोटर्स (नव मतदाताओं) से संपर्क बनाने को कहा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दावा किया कि जमशेदपुर लोकसभा में पीएम मोदी और स्थानीय प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को लेकर जबरदस्त उत्साह है। बताया गया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर 30 अप्रैल तक बूथ स्तरों पर प्रथम चरण के जनसंपर्क अभियान पूर्ण कर लिए जाएंगे। इसके बाद अगली रणनीति पर फ़ोकस होगा। मुख्यरूप से दिनेश कुमार, पवन अग्रवाल, मिथलेश सिंह यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, गुरुदेव सिंह राजा, खेमलाल चौधरी, कुलवंत सिंह बंटी, सुशांतो पांडा, बोलटु सरकार, अमरजीत सिंह राजा, काजू सांडिल्य, विष्णु केवर्थ, पलाश घोष, अजय सिंह, गुरु गोविंद सिंह आजाद, राकेश सिंह, संतोष सांडिल्य, रूबी झा, रामबाबु साह, जितेंद्र मिश्रा, प्रोबिर चटर्जी राणा, रमेश नाग, श्रीराम प्रसाद, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, पप्पू मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे।