निजाम खान की रिपोर्ट
जामताड़ा: एक ओर कभी-कभी खबरें आती हैं कि लोग जानवर को घायल कर देते हैं। कभी हाथी तो कभी हिरण को घायल करने की खबर आपने सुना होगा। लेकिन वहीं दूसरी ओर लोग अपनी जान की बाजी लगाकर जानवर की रक्षा भी करते हैं। हम बात कर रहे हैं जामताड़ा जिला के जामताड़ा के स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर दुर्गेश झा की।डॉ झा एक कुत्ते की जान बचाई। बात भले ही मामूली-सी लगे पर आपको बता दें यह कुत्ता एक कोविड हॉस्पिटल के डस्टबिन पर गिर चुका था ।जहां संक्रमण का काफी खतरा रहता है। इस समय पूरी दुनिया कोविड-19 कोरोनावायरस के कहर से त्राहिमाम कर रहे हैं। वहीं दूसरी और इसका परवाह किए बिना डॉ दुर्गेश झा ने कोविड हॉस्पिटल के एक डस्टबिन से एक कुत्ता को बाहर निकाला। गौरतलब है कि इस कुत्ता को डस्टबिन से कोई नहीं निकाल रहा था।दो आदमी पीपीई पहनकर कुत्ता को डस्टबिन से बाहर नही निकाल पाया। कुत्ता 2 दिन से पड़ा हुआ था ।अंत में डॉक्टर झा ने कुत्ते को सुरक्षित डस्टबिन से बाहर निकाला। कुत्ता के शरीर को सैनिटाइज किया गया ।साथ ही कुत्ता को मरहम पट्टी व इलाज कर खाना खिलाया गया। लोग डॉ दुर्गेश झा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
फोटो 1: डॉ दुर्गेश झा
फोटो 2:कोविड हॉस्पिटल के डस्टबिन से सुरक्षित कुत्ता को बाहर निकालते डॉ दुर्गेश झा

