Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोंगोवाल से मिलेगा बोर्ड का प्रतिनिधिमंडल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में हो जमशेदपुर की भागीदारी
    Breaking News झारखंड धर्म

    लोंगोवाल से मिलेगा बोर्ड का प्रतिनिधिमंडल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में हो जमशेदपुर की भागीदारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोंगोवाल से मिलेगा बोर्ड का प्रतिनिधिमंडल
    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में हो जमशेदपुर की भागीदारी

    झारखंड में खुले धार्मिक प्रचार केंद्र और आधुनिक स्कूल

    जमशेदपुर: झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड ने पंजाब के पूर्व मंत्री सरदार गोविंद सिंह लोंगोवाल को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का तीसरी बार प्रधान चुने जाने पर बधाई दी है। साकची में कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि बोर्ड का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल से मिलेगा और जमशेदपुर में धर्म प्रचार कमेटी का केंद्र स्थापित करने की मांग करेगा।
    महासचिव अमरजीत सिंह भामरा के अनुसार भारत में सबसे बड़ी सिख आबादी जमशेदपुर में रहती है और यहां से एक प्रतिनिधि का मनोनयन सिख संसद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए किया जाना चाहिए। इस आशय का एक मांग पत्र भी सांसद विद्युत वरण महतो के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को भेजा जाएगा। जिससे आवश्यकता पड़ने पर संसद में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संविधान में संशोधन कर झारखंड खास कर जमशेदपुर की हिस्सेदारी तय की जा सके।अमरजीत सिंह के अनुसार पूर्व में भी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान की ओर से तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पटना प्रबंधन कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह एवं वर्तमान उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह को आश्वासन दिया जाता रहा है कि झारखंड को हिस्सेदारी दी जाएगी। परंतु अब तक इसकी अनदेखी होती रही है।
    इसके साथ ही बैठक में तय हुआ कि सरदार इंदरजीत सिंह एवं सरदार शैलेंद्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से भी मिलकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में प्रतिनिधित्व देने की मांग करेगा। जिससे जमशेदपुर में सिख धर्म एवं उसके सिद्धांत का सही तरीके से प्रचार प्रसार किया जा सके एवं आवश्यकता पड़ने पर अंग्रेजी माध्यम का एक बड़ा स्कूल भी खोला जा सके।
    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में सरदार गोविंद सिंह लोंगोवाल तीसरी बार अध्यक्ष बने हैं और तख्त श्री हरिमंदिर साहब प्रबंधन कमेटी पटना में सदस्य भी हैं।
    इसके साथ ही इसमें हरजिंदर सिंह धामी महासचिव राजेंद्र सिंह मेहता वरीय उपाध्यक्ष एवं गुरबख्श सिंह कनीय उपाध्यक्ष चुने गए हैं।
    इस बैठक में गुरुचरण सिंह भोगल, हरमिंदर सिंह, अजीत सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुरजीत सिंह खुशीपुर, बलजीत सिंह, रणवीर सिंह डिंपल, जसपाल सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, ऋषि सिंह सतनाम सिंह सिद्धू, कुलविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, गुरदयाल सिंह, अमरजीत सिंह, मनजीत सिंह, गुरु शरण सिंह आदि आदि ने विचार रखे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की जनता झूठ, फ़रेब और भ्रम की राजनीति की पक्षधर नही: दिनेश कुमार
    Next Article  शैलेंद्र सिंह का कायल हुआ सिख समाज

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.