Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉक डाउन का पालन करें और जहां है वही रहें :उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    लॉक डाउन का पालन करें और जहां है वही रहें :उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरी दुनिया में लॉक डाउन है लॉक डाउन का पालन करें और जहां है वही रहो ना:- उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*

    *लॉक डाउन के दौरान फंसे अन्य राज्यों/जिलों के लोगों के लिए जिला प्रशासन सहायता करने हेतु तत्पर है:- उपायुक्त…..*

    *खुद का बचाव ही दूसरों का बचाव है:- अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार*

    जिले के सभी जरूरतमंद व्यक्तियों/ Quarantine किए गए व्यक्तियों को भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से उपायुक्त जामताड़ा निमित्त रूप से प्रखंड एवं पंचायत क्षेत्र का कर रहे हैं भ्रमण….

    *आज दिनांक 24 अप्रैल 2020 को उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) एवं अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार ने प्रखंड कर्माटांड़ के क्वॉरेंटाइन सेंटर कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय एवं नारायणपुर के Quarantine सेंटर प्लस 2 हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया।*

    लॉक डाउन के कारण जामताड़ा जिले में दूसरे राज्यों/जिलों के लोगों को Quarantine किया गया है।

    औचक निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं अपर समाहर्ता ने Quarantine सेंटर में रह रहे लोगों से उनके वार्ड में सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए हालचाल जाना। केंद्र पर प्रदान की जा रही भोजन व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जायजा लिया गया।

    उपायुक्त द्वारा खाने-पीने से लेकर मूलभूत सुविधाओं के बारे में लोगों से पूछताछ किया। मौके पर क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों ने बताया कि हम सबों का प्रतिदिन मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। साथ ही समय-समय पर भोजन भी दी जा रही है। कुछ लोगों के द्वारा रात में रोटी की मांग की गई है जिस पर उपायुक्त द्वारा बताया गया कि हर 3 दिनों में रोटी दी जा रही है।

    उपायुक्त द्वारा निर्देश संबंधित बीडीओ को दिया गया कि इन लोगो के लिए पूडी सब्जी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ताकि लोग 1-2 प्रकार के भोजन से उन लोगों का मन उबे नहीं।

    उपायुक्त द्वारा बताया गया कि बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था की गई है। कुछ लोगों के द्वारा डिस्चार्ज करने की बात कही गई जिस पर उपायुक्त द्वारा कहा गया कि घबराने की जरूरत नहीं है सरकार के दिशा निर्देश आने पर उक्त निर्णय लिया जाएगा।

    साथ ही उपायुक्त द्वारा सभी को धैर्य के साथ रहने को कहा गया है ताकि क्वॉरेंटाइन सेंटर संचालन में किसी तरह का परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

    Quarantine सेंटर में लोगों को बताया गया कि साफ सुथरा रहें साथ ही अपने स्वास्थ्य हेतु जागरूक रहें।सैनिटाइजर/मास्क का प्रयोग करें।

    उपायुक्त द्वारा बताया गया कि सभी को Quarantine सेंटर में समय-समय पर सैनिटाइजर किया जा रहा है। साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से संबंधित बचाव से संबंधित जागरूकता हेतु बाते बताया जा रहा है।

    लगातार बदल रहे मौसम के चलते कल दोपहर अचानक आंधी-पानी साथ ही बर्फ के गोले गिरने शुरू हो गए थे। इससे किसानों के फसलों का क्षति होने की आशंका है। *इस पर उपायुक्त जामताड़ा द्वारा संज्ञान लिया गया है* साथ ही अंचलाधिकारी को त्वरित कार्रवाई करते हुए नुकसान का रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

    मौके पर कर्माटांड़ अंचलाधिकारी श्री सच्चिदानंद वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती पल्लवी सिन्हा,नारायणपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री महेश्वरी प्रसाद यादव, अंचल अधिकारी केदारनाथ सिंह सहित Quarantine सेंटर में उपस्थित मेडिकल कर्मी/सुरक्षा कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुःखद समाचार
    Next Article सारवां प्रखंड के भुरकुंडा गाँव में एक कोरोना मरीज की हुई पुष्टि: उपायुक्त

    Related Posts

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    June 19, 2026

    नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 18 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    June 19, 2026

    गुरूवार को बड़बिल सेंट मेरी स्कूल के निकट पेड़ की डाली टुटकर सड़को पर गिरा

    June 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 18 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    गुरूवार को बड़बिल सेंट मेरी स्कूल के निकट पेड़ की डाली टुटकर सड़को पर गिरा

    कौन हैं परिमल नाथवानी , जिन्होंने झारखंड में हेमंत को दी मात

    तीन दिवसीय कृषि उत्पाद एवं व्यापार मेला में पोटका के 50 किसानों ने लिया हिस्सा

    पूर्वी सिंहभूम में बालू माफिया का ‘काला खेल’: डीएमओ की नाक के नीचे करोड़ों का अवैध खनन, एक गाड़ी पर 18 हजार का मुनाफा

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    हरिणा मेला में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक

    जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय को आदर्श गुरुकुल बनाया जाएगा: राजेश शुक्ल

    प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 15 लाख लाभार्थियों को मिला रोजगार, ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.