लापता युवक का शव बरामद लोगो ने काटा बवाल पुलिस के साथ कि हाथापाई
बेगूसराय /अजय शास्त्री:-बेगूसराय में एक युवक की हत्या के बाद उग्र लोगों ने आज जमकर बबाल काटा। वही लोगों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी के घायल हो गया।घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत एक खोया टोला गांव की है। मृतक युवक की पहचान रामसेवक पासवान के पुत्र मंटुन पासवान के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार 6 नवंबर को प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के बाद अपराधियों ने शब को गायब कर दिया था। काफी खोजबीन बिन के बाद भी शब नही मिलने से लोगो मे काफी आक्रोश था।इसी सिलसिले में आज जब मंझौल थाना क्षेत्र के काबर बहियार से शव को पुलिस ने बरामद किया। इसी सिलसिले में जब पुलिस शब को थाना लेकर आई तो लोग भड़क गए और पुलिस बल पर हमला बोल दिया।घटना से नाराज लोगो ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर हंगामा किया और थाने पर प्रदर्शन भी किया। जब उन लोगों ने शव को थाना से ले जाने की कोशिश की तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इसी से नाराज में उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गया।इस हंगामा के बाद कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर कैम्प कर रही है।