राज्यव्यापी मौन सत्याग्रह व धरना कार्यक्रम के माध्यम से हाथरस (युपी) की बेटी के साथ दरिंदों के घिनौना हरकत कर हत्या करने वाले दोषियों को फाँसी देने के मांग
जमशेदपुर : एआईसीसी एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव , कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आह्वान पर राज्यव्यापी मौन सत्याग्रह व धरना कार्यक्रम के माध्यम से हाथरस (युपी) की बेटी के साथ दरिंदों के व्दारा घिनौना हरकत कर हत्या करने वाले दोषियों को फाँसी देने के मांग को लेकर तथा पीड़ित परिवार से मिलने हेतु पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री सह उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गाँधी जी को प्रशासन ने रोक कर अभद्र व्यवहार किया तथा धक्का मुक्की किया। जिसके विरोध में कांग्रेसजनों ने मौन सत्याग्रह के माध्यम से विरोध जताया।
जिला अध्यक्ष बिजय खॉ ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी का व्यवहार संदेहासपद है। पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने में बाधक की भूमिका में है, मुख्यमंत्री जी के प्रशासनिक पदाधिकारी पीड़ित परिवार के परिजनों को लगातार धमका रहे है, हाथरस की बेटी ने क्या गुनाह किया था कि उसके साथ इतना घिनौना हरक्कत दरिंदों ने किया, जरूर मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है गुनाहगारों को , तभी तो परिजनों को हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार नही करने दिया गया। 2.30 बजे रात्रि में ही जबरन पुलिस ने शव को जला दिया, यह तो महाक्रुरता है। मुख्यमंत्री ने संवेदनहिनता का परिचय दिया है। इस पूरे प्रक्रिया में लोकतंत्र के विरुद्ध आचरण किया गया है।
कार्यक्रम स्थल का तैयारी साकची प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राहुल गोस्वामी, प्रखण्ड प्रभारी प्रिंस सिंह वरीय जिला उपाध्यक्ष, साकची थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष नवीन मिश्रा, सीतारामडेरा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि जोनल कोऑडिनेटर अशोक चौधरी ने कहा कि मोदी जी एवं योगी जी की भाजपा सरकार लाठी गोली के दम पर हाथरस की बिटिया की मौत की घटना को दबाना चाहती है। पूरे देश में न्याय और दोषियों को फाँसी देने के आंदोलन हो रहा है, जिसे दबाना संभव नही होगा। जब कांग्रेस पार्टी के नेता माननीय राहुल गाँधी जी एवं श्रीमती प्रियंका गाँधी जी पीड़िता को न्याय दिलाने निकले तो लाठी के दम पर कुचला जा रहा है, यह लोकतंत्र में अनुचित है। सम्पूर्ण देश को हर मामले में मोदी जी और योगी जी गर्त में ले जा रहे है। हम नागरिकों को सड़क पर उतर कर देश का रक्षा करना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रियाजुद्दीन खान प्रदेश कोऑडिनेटर अनुशासन समिति, रवीन्द्र कु झा उर्फ नट्टू झा, योगेन्द्र सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि राज्यसभा ऋषि मिश्रा, कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी, जसाई मार्डी अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, फिरोज खान, डॉ परितोष सिंह, सुबोध सिंह सरदार, गुरदीप सिंह, सुरेश धारी, समरेन्द्रनाथ तिवारी, रामदरस चौधरी, भगवान शर्मा, रोहुल जमील अहमद, गुलरेज अख्तर अंसारी, अपर्णा गुहा, संजय यादव, सीताराम चौधरी, मौलाना अंसार खान, ऊषा सिंह, जवाहर लाल, फजल खान, रीता गुप्ता, रीता शर्मा, संजय घोष, प्रमोद मिश्रा, अमरजीत नाथ मिश्रा, पवन कुमार बबलू, राकेश साहू, शेखर कुमार, राज किशोर प्रसाद, अधिवक्ता संजय प्रसाद, अवध बिहारी मण्डल, राजेश कुमार अधिवक्ता, विनय सिंह, बबलू झा, गंभीर सिंह
प्रखण्ड अध्यक्ष अभिजीत सिंह, शिवराम प्रवेश झा, विनोद रजक,
सुल्तान अहमद, भरत सिंह, धानु टुडू, रंजीत सिंह, थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष में उपेन्द्र नाथ वर्मा, कुलदीप सिंह, दिनेश सिंह, संतोष पाल, सुरेन्द्र शर्मा, एस आर के कमलेश, संजय झा संत, पूरबी दत्ता, सुशीला पांडेय, पार्वती शर्मा ग्रामीण अध्यक्ष महिला, गीता सिंह, रवि राज, विपिन बिहारी, दिपक भाटिया, रमेश कुमार, मो शहनवाज चौधरी, शुभम झा,
उपस्थित सदस्यों का स्वागत वरीय जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी एवं संजय सिंह आजाद ने किया।