कमलेश कुमार पांडेय प्रदेश प्रतिनिधि, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राजेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ। दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है। इनके निधन से झारखंड कांग्रेस पार्टी को अपूर्णिय क्षति हुई है इसकी क्षतिपूर्ति करना मुश्किल है। झारखंड के कांग्रेसियों में उनकी भूमिका सराहनीय थीं जिसकी कमी हमेशा महसूस होगी