गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बनवारीपुर गांव स्थित हनुमान चौक पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पीपरा समसा पथ को जाम कर आक्रोश जताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज़ सुबह लगभग आठ बजे के बाद खाद की किल्लत को लेकर प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने उक्त पथ को जाम कर दिया,पुछने पर लोगों ने बताया कि एक तो यूरिया खाद मिल नहीं रहा है वहीं स्थानीय खाद दूकानदारों के द्वारा चार से छह सौ रुपए प्रति बेग बेचा जा रहा है। घंटों सड़क जाम के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो गया। सड़क जाम की खबर मिलते ही चंदौर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह जाम स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया। आक्रोशित लोगों में अर्जुन महतो, विजय साह, मुकेश कुमार, सुशांत कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।