Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयमाला का स्टेज तैयार, सजधज कर दुल्हन भी तैयार, इंतजार करते रहे घरवाले, नहीं पहुंची बारात
    Uncategorized

    जयमाला का स्टेज तैयार, सजधज कर दुल्हन भी तैयार, इंतजार करते रहे घरवाले, नहीं पहुंची बारात

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट, टुनटुन कुमार सिंह, मोतिहारी

    घरवालों ने किया फोन तो दूल्हे और उसके पिता ने स्विच ऑफ कर लिया मोबाइल दहेज के रूप में 7.5 लाख रुपए लिए थे

    दूल्हे के घर पहुंचा तो गायब मिले घर के सभी पुरुष

     

    एंकर……..बारात की तैयारी मुकम्मल थी। दुल्हन भी हाथोें में मेहंदी लगा कर परिजन व सखियों के साथ सज-धज कर तैयार थी। संबंधी व ग्रामीण दरवाजे पर आकर बारात का स्वागत करने का इंतजार कर रहे थे। देर होने पर ग्रामीण पर सगे-संबंधी खाना खाकर बारात की बाट जोहने लगे। लेकिन बारात नहीं पहुंची। काफी रात होने पर तथा बारात नहीं पहुंचने पर लड़की वालों ने लड़के के परिजन से संपर्क करने का प्रयास कि तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिलने लगा। जिससे लड़की वाले की चिता बढ़ गई। अंतत: बारात नहीं पहुंची। मामला पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र के एक गांव का है। जहां शुक्रवार की रात बरात नहीं पहुंची। इससे दुल्हन पक्ष में मायूसी छा गई। 23 जनवरी को लड़के की बहन व बहनोई द्वारा लड़की देख कर शादी का दिन 18 फरवरी तय किया गया। इसके बाद नगद 7 लाख 50 हजार दे दिया। लड़का पक्ष से उसके बहनोई विनोद साह, लड़का चंदन कुमार, गुड्डू राय, अमृता देवी ने शुक्रवार की दोपहर फोन कर कहा कि जब तक लड़का के लिए बुलेट बाइक व बारात खर्च के लिए 50 हजार रुपए नहीं भेजते हैं। तब तक बारात नही जाएगी। इसको लड़की वालों ने हल्के में लिया। उन्हें लगा कि लड़का पक्ष की मांग पूरी नहीं करने के कारण बारात नहीं आई। बताया जाता है कि देर रात तक बारात नहीं आने पर लड़की पक्ष के कुछ लोग गाड़ी लेकर लड़के के घर पहुंचे। जहां पूछताछ करने पर पता चला घर पर कोई पुरुष सदस्य नहीं है तथा वहां से बारात नहीं निकली थी। कल्याणपुर प्रखंड के एक गांव की लड़की की शादी मुजफ्फरपुर जिला के पारू थाना क्षेत्र के जाफरपुर खुटाहीं गांव निवासी स्व. शंभू साह के पुत्र चंदन कुमार से 18 फरवरी को होनी थी। इस मामले में लड़की वाले शनिवार को थाने पहुंच प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। थानाध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

    बाइट:- दुल्हन के पिता
    बाइट:- शादी कराने पहुंचे पंडित

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूरिया खाद की किल्लत से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
    Next Article अवैध बालू खनन करते चार हाईवा जब्त

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.