Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी की शपथ से पहले सक्रिय हुआ स्विस बैंक, संदिग्धों को भेजे नोटिस
    Breaking News राष्ट्रीय

    मोदी की शपथ से पहले सक्रिय हुआ स्विस बैंक, संदिग्धों को भेजे नोटिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: मोदी सरकार की सत्ता में फिर वापसी होता देख स्विस बैंक भी सक्रियता दिखाता नजर आ रहा है. भारत का काला धन वापस भिजवाने की दिशा में आगे बढ़ेते हुए स्विस बैंक ने काले धन के संदिग्ध 1 दर्जन भारतीयों अकाउंट होल्डर्स को नोटिस जारी किए गए हैं. मार्च से लेकर अब तक कम से कम 25 भारतीय अकाउंट होल्डर्स को नोटिस जारी कर स्विस अधिकारियों ने भारत के साथ उनकी जानकारी शेयर करने से जुड़ी आपत्ति मांगी है. नोटिस में स्विट्जरलैंड ने भारतीय क्लायंट्स को इंफर्मेशन शेयरिंग के खिलाफ अपील का आखिरी मौका दिया है. स्विस बैंकों के विदेशी क्लायट्ंस की जानकारी शेयर करने वाली स्विट्जरलैंड सरकारी एजेंसी फेडरल टैक्स ऐडमिनिस्ट्रेशन के एनालिसिस करने पर पता चलता है कि हाल के महीनों में कई देशों के साथ जानकारी शेयर करने के प्रयासों में वहां की सरकार की तरफ से तेजी दिखाई गई है. हालांकि भारत से जुड़े इस तरह मामलों में पिछले कुछ हफ्तों में ही तेजी देखी जा रही है. जानकारी के अनुसार, केवल 21 मई को ही कम से कम 11 भारतीयों को नोटिस जारी किया गया है. स्विस बैंक के गैजेट नोटिफिकेशन में कई लोगों के पूरे नाम की उल्लेख तो नहीं है, लेकिन उनकी जन्मतिथि और नागरिकता बताई गई है. हालांकि इसमें 2 भारतीय नामों का खुलासा किया गया है, कृष्ण भगवान रामचंद, जिनकी जन्मतिथि-मई, 1949 और कल्पेश हर्षद किनारीवाला, जिनकी जन्मतिथि-सितंबर 1972 के नामों का इसमें उल्लेख है. इनलोगों के बारे में और ज्यादा जानकारी स्विस एजेंसियों की तरफ से नहीं दी गई है. बाकी नामों का उल्लेख केवल उनकी जन्मतिथ के अनुसार किया गया है. नोटिफिकेशन में सभी को 30 दिन की मोहलत दी गई है. इसमें कहा गया है कि पर्याप्त डॉक्युमेंट्स के साथ भारत के साथ ‘प्रशासनिक सहयोग’ के लिए जानकारी शेयर करने के खिलाफ सभी 30 दिन के अंदर अपील कर सकते हैं. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि स्विट्जरलैंड इन क्लायंट्स की जानकारी भारतीय एंजेसियों के साथ जल्द ही शेयर कर सकता है. 7 मई को भारतीय नागरिक रतन सिंह चौधरी को भी इसी तरह का नोटिस भेजा गया था और 10 दिनों के अंदर अपील करने को कहा गया था. इसके अलावा कुलदीप सिंह धींगरा अनिल भारद्वाज आदि को भी इसी तरह को नोटिस जारी किया जा चुका है. माना जाता है कि इन नामों में से कई का उल्लेख एचएसबीसी और पनामा पेपर्स की लिस्ट में भी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीचर ने बच्चे की बाज़ू पर प्लीज डिपाजिट द फीस की मोहर लगा दी, जांच शुरू
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का फोकस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूत करने के निर्देश

    June 11, 2026

    ट्राइबल कल्चर सेंटर के भ्रमण से छात्राओं ने जाना झारखंड की आदिवासी संस्कृति का इतिहास

    June 11, 2026

    भारत स्काउट एंड गाइड जमशेदपुर के जिला मुख्यालय आयुक्त बने राजा कर्मकार

    June 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेआरडीसीएल के सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, किया धरना प्रदर्शन 

    राजद कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया में केक काटकर मनाया लालू यादव का 79वाँ जन्मदिवस

    अवैध बालू खनन पर खनन विभाग सख्त,पर पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

    बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का फोकस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूत करने के निर्देश

    अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, ट्रेलर जब्त

    बालिका उच्च विद्यालय में लाखों के सामान की चोरी, थाना में दी गई लिखित सूचना

    ट्राइबल कल्चर सेंटर के भ्रमण से छात्राओं ने जाना झारखंड की आदिवासी संस्कृति का इतिहास

    शिलान्यास के बाद भी नहीं बनी सड़क, कुमीरमूढ़ी-गाजुडीह मार्ग पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    यूसिल के लेखा विभाग पर ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, करोड़ों का भुगतान अटका, 20 जून के बाद आंदोलन की चेतावनी

    भारत स्काउट एंड गाइड जमशेदपुर के जिला मुख्यालय आयुक्त बने राजा कर्मकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.