मोदी आहार फ़ूड पॉकेटऔर राशन का हुआ वितरण जमशेदपुर,30 मार्च, बर्मा माइंस मंडल के मंडल बस्ती,मछुवा बस्ती और चुना भट्टा,कोयला टाल, दीपू बस्ती,रघुबर नगर में मोदी आहार फ़ूड पॉकेट और राशन का वितरण भारतीय जनता पार्टी की ओर से किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास के निर्दश पर राहत सामग्री का वितरण जरुरतमंदो ओर गरीबो के बीच किया गया। साम्रगी में चावल,आटा, दाल और आलू,ब्याज का वितरण हुआ। वैश्विक महामारी से आये संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपा गरीबो की सेवा तेजी से कर रही है। मोदी आहार के कोल्हान प्रभारी पवन अग्रवाल ने लोगो से सयम ओर सावधानी से रहने का आग्रह किया। युवा मोर्चा के प्रदेश के महामन्त्री गुंजन यादव ने भी लोगो से लॉक dowan का पालन करने का निवेदन किया। गरीबो को हरसम्भव मदद किया जाएगा। श्री रघुबर दास के निर्देश पर जमशेदपुर में विबिन्न छेत्री में लगातार राहत साम्रगी का वितरण कराया जा रहा है। संकट के समय किसी की भूखा रहने नही दिया जाएगा।। इस संकल्प के साथ काम किया जा रहा है। सामाजिक दूरी का का धयान रखते हुए सभी के हाथों का सैनिटाइजर से हाथ धुलाया गया। लोगो से आग्रह किया गया कि घरो में रहे लगातार हाथ को साबुन धोते रहे। बच्चो और बड़ो का विशेष ध्यान रखे। मंडल अध्यक्ष दीपक झा,मनोज श्रीवास्तव, विराट कुमार,मिथलेश shaw, धनराज गुप्ता शामिल थे।