युद्ध पति खां की रिपोर्ट
नाला(जामताड़ा): नाला प्रखंड क्षेत्र के मनिहारी से सीतामढ़ी मोड़ तक जाने वाली सड़क मनिहारी मिर्धा टोला समीप खराब हो जाने से लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पिंडारगड़िया मोड़ मे बड़ा बड़ा गड्ढा बन गया है। इसमें दो पहिया, चार पहिया, वाहन चलना काफी मुश्किल हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र में विकास के दावे की पोल खोल रहा है। इस गड्ढे में पानी भर जाने से सड़क पर चलना काफी मुश्किल हो गया है। गड्ढे में गहराई का पता नहीं चल रहा है। अक्सर लोग इसी से दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। दिन के समय में गड्ढे का गहराई राहगीर ने अनुमान लगा लेते हैं, लेकिन रात के समय में गड्ढे का गहराई का पता नहीं कर पा रहे हैं, जिससे खतरे से खाली नहीं है। इस संबंध में ग्रामीण मोंटू मिर्जा, अंगद मिर्धा, दिलीप मिर्जा, यमुना मंडल आदि ने बताया कि बरसात के दिनों में गड्ढा भर जाने से पानी घर में घुस जाता है। पूरी सड़क कीचड़मय हो जाता है। गड्ढे में पानी रहने के कारण काफी मच्छर हो जाते हैं। प्रखंड मुख्यालय जाने का यही एकमात्र सड़क है। छोटी मोटी वाहनों से सैकड़ों लोग आना-जाना करता है। ग्रामीणों ने पिंडरगड़िया मोर से उच्च विद्यालय तक पीसीसी सड़क की मांग की है।