निजाम खान
आज जामताड़ा जिला के समाहरणालय में स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राहत कोष में दान से संबंधित जिला, प्रमंडल एवं प्रखंड पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। कोरोना वाइरस की वज़ह से पूरे भारत में लॉकडाउन कर दिया गया है। इस लोकडाउन की स्थिति में आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब लोग एवं मजदूरों को सहयोग करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष बनाया गया है। मुख्यमंत्री राहत कोष में सभी पदाधिकरियों को अपनी स्वेच्छा से यथाशक्ति आर्थिक सहयोग तीन दिन के अंदर करने के लिए अपील किया गया। इस बैठक में अपर समहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय केरकेट्टा, जेएसएलपीएस डीपीएम श्रीमती रीता सिंह, अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।