Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुखिया के पति ने कहा-सभी स्ट्रीट लाइट ठीक-ठाक जल रहा है,जबकि उन्हीं के गांव के ग्रामीणों ने कहा कि गांव के दो-चार लाइट छोड़कर सभी है खराब
    Breaking News झारखंड

    मुखिया के पति ने कहा-सभी स्ट्रीट लाइट ठीक-ठाक जल रहा है,जबकि उन्हीं के गांव के ग्रामीणों ने कहा कि गांव के दो-चार लाइट छोड़कर सभी है खराब

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के सुद्राक्षीपुर पंचायत के सुद्राक्षीपुर,भाल्को, जोकपहाड़ी सहित लगभग सभी गांवों में स्ट्रीट लाइट हाथी के दांत बने हुए हैं।आपको बताते चलें पंचायत के सभी गांवों में एक -दो या 3-4 स्ट्रीट लाइट छोड़कर लगभग सभी स्ट्रीट लाइट खराब अवस्था में पड़ा है।स्ट्रीट लाइट खराब रहने की वजह से ग्रामीणों को रात के अंधेरे में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इस पर ग्रामीणों ने तत्कालीन पंचायत सचिव मनोज कोल तथा पंचायत के मुखिया चंपा सोरेन पर गुणवत्ताहीन स्ट्रीट लाइट लगाने का आरोप लगाया है।ग्रामीणों की माने तो तत्कालीन पंचायत सचिव व मुखिया दोनों स्ट्रीट लाइट के राशी का बंदरबांट कर डकार लिया.जिसका परिणाम आमजनों को भुगतना पड़ रहा है.बताते चले मिली जानकारी के मुताबिक मनोज कोल अभी करमाटांड़ प्रखंड के सीताकाटा और सुब्दीडीह पंचायत के पंचायत सचिव के पद पर पदस्थापित है।ग्रामीणों की माने तो गांव में सभी स्ट्रीट लाइट गुणवत्ता हीन रहने की वजह से लगाने के महज 15-20 दिन बाद सभी स्ट्रीट लाइट खराब हो गई है! सुजीत मंडल ,मनजीत सोरेन ,राजेश पाल सहित आदि ग्रामीणों ने कहा जब स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही थी तब काफी आस जगी थी कि अब गली में आवाजाही करने में रात के अंधेरे से छुटकारा मिलेगी। पर सारे सपने में पानी फिर गया ।सिर्फ और सिर्फ पंचायत सचिव व मुखिया की मिलीभगत से जेब की भरपाई हुई। ग्रामीणों ने कहा की मुखिया को भी बार-बार आग्रह करने के बावजूद भी लाइट नहीं लगाई जा रही है। सिर्फ बताया जा रहा है लगा दी जाएगी।लेकिन लगाई नहीं जा रही है। इससे ग्रामीणों में मुखिया के प्रति भी काफी रोष देखा गया।इस संबंध में पंचायत सचिव मनोज कोल ने कहा कि ग्रामीण स्ट्रीट लाइट को लगातार ऑन रख देते हैं,जिसके वजह से खराब हो जाती है!कहा कि कंपनी द्वारा स्विच भी दिया गया था,पर स्विच भी चोरी हो गया! मनोज कोल ने कहा कि वह अभी कर्माटांड़ मुख्यालय में ही है,कहा कि वह अभी किसी भी पंचायत के पंचायत सचिव नहीं है!वही इस संबंध में मुखिया के पति प्रणब हांसदा ने कहा की खराब पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करा दी गई है!सिर्फ सुद्राक्षीपुर के नीचे टोला ,चंद्रपुर और माड़भांगा के कुछ हिस्से में लाइट की मरम्मत नहीं हो पाई है!कहा कि सभी गांव में स्ट्रीट लाइट जल रही है!गौरतलब है कि मुखिया के ही गांव जोकपहाड़ी के ग्रामीणों ने कहा कि गांव में तीन-चार लाइट छोड़कर सभी स्ट्रीट लाइट खराब अवस्था में पड़ा हुआ है! मालूम हो कि मुखिया के पति ही मुखिया का ऑफिसयली कार्य संभालते हैं! चंपा सोरेन सिर्फ नाम मात्र कागजी कलम में ही मुखिया है!ऐसे में मामला जांच का विषय बनता दिखाई दे रहा है!जांच करने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीएमएच के सफाई कर्मियों की मांग- डेड बॉडी लेकर जाते समय पहने गए अस्पताल के कपड़े को वह दोबारा नहीं पहननेंगे
    Next Article नई शिक्षा नीति से वर्षों से लंबित शिक्षा के भारतीयकरण की आकांक्षा की पूर्ति संभव : भाजपा

    Related Posts

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.