Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानसून अवधि, 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू के खनन पर रोक,केवल भंडारण से ही होगा बालू का उठाव
    Breaking News झारखंड

    मानसून अवधि, 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू के खनन पर रोक,केवल भंडारण से ही होगा बालू का उठाव

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    राँची:  मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने बालू उठाव एवं प्रेषण के मामले में माननीय न्यायालय एनजीटी के आदेश को शत प्रतिशत लागू करने का निर्देश दिया है l मुख्यमंत्री ने कहा है कि खान एवं भूतत्व विभाग सभी जिलों के उपायुक्तों के माध्यम से यह सुनिश्चित करे कि माननीय न्यायालय एनजीटी द्वारा मानसून अवधि में अर्थात 10 जून 2020 से 15 अक्टूबर 2020 तक बालू के खनन पर रोक लगाई गई है, उसका पालन हो।

    इस संबंध में खान एवं भूतत्व विभाग में सभी उपायुक्तों को पत्र लिखते हुए यह निर्देश दिया है कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बालू की आवश्यकता एवं महामारी फैलने के कारण मजदूरों के सामने रोजगार की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए भंडारण से ही बालू का उठाव करना है । इस हेतु सभी जिला खनन पदाधिकारी दिनांक 10 जून 2020 के पूर्व के बालू के भंडारण का सत्यापन करें तदनुसार ही परमिट एवं चालान निर्गत करने की अनुमति दें। विभाग ने कहा है कि भंडारण स्थल से बालू का परिवहन मात्र ट्रैक्टर से किया जाए। बड़े वाहनों जैसे हाइवा, डम्फर आदि का उपयोग नहीं किया जाए। उक्त कार्य स्थल पर मजदूरों की मजदूरी का भुगतान सरकार द्वारा तय दर पर ही हो, यह सुनिश्चित करें। भंडारण स्थल से बालू के स्टॉक का निरीक्षण समय-समय पर किया जाए। भंडारण स्थल से बालू की बिक्री/ आपूर्ति में सरकारी योजनाओं में आवश्यकता को प्राथमिकता दी जाए।

    विदित हो कि माननीय राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण कोलकाता द्वारा पारित आदेश के आलोक में राज्य अंतर्गत बालू घाटों से बालू का उठाव वर्षा ऋतु के समय किसी भी परिस्थिति में नही किया जाना है । लेकिन खान विभाग को विभिन्न समाचार पत्रों तथा अन्य सूचना के माध्यम से उक्त अवधि में बालू का अवैध उठाव खनन कर्ताओं, बालू माफियाओं द्वारा किए जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी। सभी उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि माननीय एनजीटी के आदेश का शत-प्रतिशत पालन हर परिस्थिति में सुनिश्चित किया जाए तथा अवैध बालू का उत्खनन का मामला सामने आने पर दंडात्मक कार्रवाई किया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा अध्यक्ष व जामताड़ा विधायक को उपायुक्त ने स्मृति चिन्ह, आभार सह सम्मान पत्र, शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया
    Next Article विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी नवीन कुमार ने चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत भासकुंडा पंचायत में संचालित मनरेगा के तहत विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया

    Related Posts

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    June 24, 2026

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    June 24, 2026

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.