महानगर भाजपा मुख्यालय में हुआ ध्वजारोहण
भारतीय जनता पार्टी ने देश के 71वें गणतंत्र दिवस पर साकची स्थित महानगर भाजपा के नए मुख्यालय में ध्वजारोहण कर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने झंडोत्तोलन करते हुए तिरंगे को सलामी दी। मौके पर पार्टी के जिला पदाधिकारियों समेत विभिन्न मंडलाध्यक्षों और पार्टी के वरीय नेता और काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें। भाजपा जिलाध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं को मिठाइयाँ खिलाई। कहा कि संविधान के तहत प्रत्येक नागरिकों को मौलिक अधिकार प्राप्त हैं। किंतु उन अधिकारों के साथ ही राष्ट्र और समाज के प्रति हमारी मौलिक कर्तव्य भी हैं। कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर पूरे देश में एक ध्वज और एक संविधान के स्वप्नों को मूर्त रूप दिया है। इस दौरान विशेष रूप से कल्याणी शरण, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, कुलवंत सिंह बंटी, जितेन्द्रनाथ मिश्रा, मनोज सिंह, हलधर नारायण साह, भूपेंद्र सिंह, बारी मुर्मू, चितरंजन वर्मा, अनिल मोदी, चंद्रशेखर गुप्ता, पुष्पा तिर्की, राकेश सिंह, सुनिल बारी, विमलकांत झा, विमल जालान, अमरजीत सिंह राजा, गोपाल जायसवाल, विमल बैठा, काजू सांडिल्य, दीपक झा, दीपू सिंह, श्रीराम प्रसाद, प्रोबिर चटर्जी राणा, ध्रुव मिश्रा, उमाशंकर सिंह, अमरेंद्र पासवान, रूबी झा, सोनिया साहू, ज्योति अधिकारी, सीमा दास, ममता सिंह, रीता लाल, शांति देवी, सीमा जायसवाल, रीता मिश्रा, रीता शर्मा, प्रीति सिन्हा, सरस्वती साहू समेत काफ़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थें।