Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब रजाक भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए, 12 साल की जेल, 368 करोड़ रु. का जुर्माना की सजा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब रजाक भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए, 12 साल की जेल, 368 करोड़ रु. का जुर्माना की सजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्वालालम्पुर: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक भ्रष्टाचार समेत 7 मामलों में दोषी पाए गए. इनमें मलेशिया डेवलपमेंट बरहाद (1एमडीबी) स्टेट फंड फ्रॉड सबसे बड़ा मामला है. इसमें अरबों डॉलर इन्वेस्टमेंट के नाम पर वसूले गए. बाकी पांच मामले भी कहीं न कहीं भ्रष्टाचार से जुड़े हैं. इसके लिए उन्हें 12 साल जेल की सजा सुनाई गई है. साथ ही करीब 368 करोड़ रु. (210 मिलियन मलेशियन रिंगिट) का जुर्माना लगाया गया है.नजीब को आपराधिक विश्वासघात और मनी लॉन्ड्रिंग के तीन-तीन मामलों में प्रत्येक में 10-10 साल जेल की सजा मिली है. सभी सजाएं एक साथ चलेंगी.इस तरह उन्हें 12 साल की जेल होगी. हालांकि, फिलहाल उन्हें जेल नहीं भेजा जाएगा, क्योंकि उनकी सजा को अमल में लाने पर रोक लगाने के लिए दायर अपील को मंजूरी दे दी गई है. उन्होंने बुधवार तक आरएम1 मिलियन (1.76 करोड़ रुपए) बेलआउट रकम के तौर पर चुकानी होगी.महीने में दो बार पुलिस के सामने हाजिरी भी देनी होगी. वे मंगलवार 28 जुलाई को सुबह 10 बजे हाईकोर्ट पहुंचे थे. मलेशिया के अखबार न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स के मुताबिक- हाईकोर्ट के जज मोहम्मद गजाली ने दो घंटे तक फैसला पढ़ा. कहा- मैं आरोपी को दोषी पाता हूं. नजीब ने सत्ता का गलत इस्तेमाल किया. उन्हें सभी मामलों में दोषी पाया गया है. यह फैसला नई सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार में नजीब की मलय पार्टी के शामिल होने के पांच महीने बाद आया है.94 दिन ट्रायल चलाकुल 94 दिन सुनवाई हुई. जज हर मामले में अलग-अलग सजा सुना सकते हैं. 67 वर्षीय नजीब फैसला सुनने के बाद शांत थे. सोमवार रात उन्होंने फेसबुक पर लिखा था- आखिर तक लड़ाई लडऩे के लिए तैयार हूं. यह सियासी साजिश है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडियन एयरफोर्स ने फ्रांसीसी एयरफोर्स का जताया आभार, हवा में ऐसे भरा गया ईंधन
    Next Article पैंगोंग-गोगरा से पीछे नहीं हटी चीनी सेना, फिंगर एरिया में अड़ी

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.