Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो मारे जाएंगे 10 करोड़ लोग: रिपोर्ट
    Headlines संवाद विशेष

    भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो मारे जाएंगे 10 करोड़ लोग: रिपोर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कई बार भारत को परमाणु हमले की धमकी तक दे दी है. पाकिस्तान की गीदड़भभकी का जवाब देते हुए भारत ने भी साफ कर दिया है कि अगर पाकिस्तान किसी भी तरह का दुस्साहस करने की कोशिश करता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय से चले आ रहे तनाव के बीच अमेरिका की एक रिपोर्ट ने काफी डराने वाले आंकड़े पेश किए हैं. इस रिपोर्ट में कहा गया है अगर भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होता है तो 10 करोड़ से अधिक लोग मारे जाएंगे.साइंस एडवांस में प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच अगर परमाणु युद्ध की स्थिति बनती है, तो दोनों ही देशों को काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. रटगर्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एलन रोबॉक और अन्य वैज्ञानिकों के मुताबिक युद्ध के दौरान जो नुकसान होगा, उसके बारे में तो सभी जानते हैं; लेकिन युद्ध के बाद भी लाखों लोग मारे जाते रहेंगे.वैज्ञानिकों के मुताबिक दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध की स्थिति में पृथ्वी पर पहुंचने वाली सूरज की रोशनी की मात्रा में काफी कमी आ जाएगी, जिसकी वजह से बारिश में भी गिरावट आएगी. इन सबका सीधा असर जमीन पर पड़ेगा और खेती तबाह हो जाएगी और महासागरीय उत्पादकता में भयानक गिरावट आएगी.शोधकर्ताओं के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के पास 400-500 परमाणु हथियार मौजूद हैं. युद्ध की स्थिति में अगर इन हथियारों का इस्तेमाल किया गया, तो इसका प्रभाव वैश्विक पर्यावरण के लिए विनाशकारी होगा. रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण एशिया पर परमाणु युद्ध का प्रभाव तीन तरह से होगा.

    पहला– परमाणु युद्ध की स्थति में विस्फोटो से निकलने वाला धुआं 16 से 36 मिलियन टन काला कार्बन छोड़ सकता है. इस कार्बन की तीव्रता इतनी तेज होगी कि कुछ ही हफ्तों में दुनिया भर में इसका असर देखने को मिलेगा. ऐसी स्थिति में जिन देशों का इस युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है, वहां भी लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

    दूसरा– परमाणु विस्फोट के बाद वायुमंडल में कार्बन भारी मात्रा में सोलर रेडिएशन को इकट्ठा कर लेगी. इससे हवा में अधिक गर्मी आ जाएगी और धुंआ आगे नहीं निकल पाएगा. इसके परिणाम ये होगा कि पृथ्वी तक पहुंचने वाली धूप में 20 से 35 प्रतिशत की गिरावट आएगी. इसके कारण बारिश में कम होगी.

    तीसरा– वायुमंडल में कार्बन की मात्रा बढ़ जाने के कारण सूरज की रोशनी जमीन तक नहीं पहुंचेगी और बारिश भी न के बराबर होगी. ऐसे में गर्मी की तपिश से जमीन सूख जाएगी और खेती पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी. इस वजह से वनस्पति विकास और महासागर उत्पादकता पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा.

    इस रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होता है तो जिस तरह के परिणाम होंगे, उससे उबरने में दुनिया को 10 साल से ज्यादा का समय लगेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतारा पब्लिक स्कूल हाता में गांधी जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस मनाया गया
    Next Article अब दिल्ली से वैष्णो देवी 8 घंटे में, वंदे भारत एक्सप्रेस को शाह ने दिखाई हरी झंडी

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.