Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब दिल्ली से वैष्णो देवी 8 घंटे में, वंदे भारत एक्सप्रेस को शाह ने दिखाई हरी झंडी
    Breaking News राष्ट्रीय

    अब दिल्ली से वैष्णो देवी 8 घंटे में, वंदे भारत एक्सप्रेस को शाह ने दिखाई हरी झंडी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: वैष्णो देवी के भक्तों के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है. अब आपको कटड़ा जाने में 12 घंटे नहीं सिर्फ 8 घंटे लगेंगे. गृहमंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये ट्रेन सिर्फ 8 घंटे में 655 किलोमीटर की दूरी तय करेगा. वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे आधुनिक ट्रेन है और पीएम मोदी ने भी 15 अगस्त के अपने भाषण में इस ट्रेन की भारी मांग का ज़िक्र किया था. ये ट्रेन नई दिल्ली से कटड़ा (ट्रेन संख्या- 22439) और फिर कटड़ा से नई दिल्ली( 22440) के बीच सप्ताह में 6 दिन चलेगी. सिर्फ मंगलवार को ये ट्रेन नहीं चलेगी. इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, आज हाईस्पीड वंदे भारत रेलगाड़ी माता वैष्णो देवी के दरबार में जाएगी. इससे एक नई शुरुआत वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए होने जा रही है. 17 फरवरी को वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से वाराणसी के लिए शुरू की गई. प्रधानमंत्री मोदी ने रेल विभाग के सामने एक कल्पना रखी की धीरे-धीरे हाईस्पीड ट्रेन का भारत में एक जाल बिछाया जाए.शाह ने कहा, रेल मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में काम कर रहे पूरे रेल विभाग के सभी लोगों को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं कि आपने जम्मू-कश्मीर को आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक बहुत बड़ा तोहफा देने का काम किया है. शाह ने कहा, 2014 में जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तबसे सभी यात्रा स्थानों तक सभी यात्री सुगमता और सरलता से पहुंच सके, इसके लिए सरकार ने बहुत से कदम उठाए हैं.वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की अधिकतम स्पीड नई दिल्ली से लुधियाना के बीच 130 किलोमीटर की होगी. ख़ास बात ये है कि भारतीय रेल में पहली बार ट्रेन की जगह किसी सेक्शन को स्पीड के लिहाज से कमिश्नर रेलवे सेफ़्टी की मंजूरी मिली है. यानी दिल्ली-लुधियाना सेक्शन पर किसी भी ट्रेन 130 किलोमीटर की स्पीड से चलाने की मंजूरी दी गई है. वहीं, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लुधियाना से कटड़ा के बीच 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी. दिल्ली के कटड़ा के बीच इस ट्रेन की औसत रफ़्तार होगी 82 किलोमीटर प्रतिघंटा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो मारे जाएंगे 10 करोड़ लोग: रिपोर्ट
    Next Article एंजेलीना जोली के किरदार को आवाज़ देंगी ऐश्वर्या राय बच्चन, इसी महीने रिलीज़ होगी ये हॉलीवुड फिल्म

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धापूर्वक मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.